Move to Jagran APP

प्रखंडों में किसानों ने सुनी प्रधानमंत्री की बातें, कई योजनाओं से भी हुए अवगत

कटिहार जिला में विभिन्‍न प्रखंड प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्रखंड मुख्‍यालय में कृषि विभाग के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किसानों के हित में किया गया। इस दौरान एलसीडी लगाकर पीएम मोदी के संबोधन को भी सुनाया गया। उन्‍होंने किसानों के हित में बात की।

By Amrendra kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 01:20 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 01:20 PM (IST)
प्रखंडों में किसानों ने सुनी प्रधानमंत्री की बातें, कई योजनाओं से भी हुए अवगत
किसानों के खातों में भेजी गई किसान सम्मान निधि योजना की राशि

जागरण संवाददाता, कटिहार। किसान सम्मान निधि योजना को लेकर राशि हस्तांतरण के मौके पर सभी प्रखंडों में कृषि विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के लिए प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण सुनने की व्यवस्था भी की गई थी।

loksabha election banner

कदवा : किसान सम्मान निधि योजना को लेकर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण लोगों ने सुना। प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने टीवी प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन के साथ किसानों से हुई वार्ता लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने खेती के साथ मछली पालन, मधु पालन सहित अन्य क्षेत्रों की जानकारी विस्तार पूर्वक किसानों को दिया। इसके साथ हीं प्रधानमंत्री ने किसानों को सरकार द्वारा दी जानी वाली सुविधा, योजनाओं एवं ऋण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को खेती के माध्यम से आर्थिक उन्नति के विषय मे जानकारी दी। बाद में किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि भेजी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, भाजपा पिछड़ा जिलाध्यक्ष मनोज मंडल, इंद्रजीत सिंह, बिपिन साह, संजीव ठाकुर, शंभू पासवान, प्रखंड नोडल समन्वयक अभिनंदन कुमार, मुरारी कुमार, चंदन कुमार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित ई कृषि भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश पायरट, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं किसान सलाहकार एवं कृषक मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक वर्ष किसानों के खाते में दी जाने वाली छह हजार की राशि के विषय में बताया।, साथ ही इस राशि की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। नये कृषि कानुन पर भी किसानों की शंकाओं को दूर किया एवं कहा कि विपक्ष किसानों को बरगलाने का काम कर रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता अभय ङ्क्षसह, पुर्व उप प्रमुख देवेंद्र शर्मा, लखनलाल साह, प्रखंड जदयु अध्यक्ष राज कुमार साह, रामचंद्र ङ्क्षसह, मुखिया मुनेंद्र यादव, राजेश ङ्क्षसह, कृषि सलाहकार ज्योतिष मंडल, रवि प्रकाश ङ्क्षसह, राकेश कुमार, रमेश कुमार मंडल, मुबारक हुसैन, विद्यासागर, विक्रम कुमार शर्मा, सहित किसान पशुपति मंडल, बलराम मंडल, निखिल मंडल सहित अन्य किसान मौजूद थे।

इसी तरह कुरसेला, मनसाही, बरारी, प्राणपुर और फलका में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सीधा प्रसारण कार्यक्रम शुक्रवार को ई किसान भवन कुरसेला के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों के लि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। इस मौके पर जिला पार्षद गोपाल प्रसाद यादव, उप प्रमुख रूबी कुमारी, अरुण मंडल, खगेन्द्र चौधरी, अरुण साह, कृषि समन्वयक रंजन पंडित, शिवेश कुमार, किसान सलाहकार विनीत रमन, तनवीर आलम, लेखापाल शेखर कुमार, अमित कुमार, कार्यपालक सहायक नीतीश कुमार पटेल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.