Move to Jagran APP

नवगछिया भाजपा जिला कार्यसमिति का‍ विस्‍तार, जानिए... किनको मिलेगी जगह Bhagalpur News

नवगछिया भाजपा जिलाध्‍यक्ष विनोद कुमार मंडल ने अपनी जिला इकाई की घोषणा कर दी है। 21 में से 19 पदाधिकारी बन गए। 91 कार्यकारिणी सदस्यों में से अभी दो मंत्री का मनोनयन होना बाकी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 03:24 PM (IST)
नवगछिया भाजपा जिला कार्यसमिति का‍ विस्‍तार, जानिए... किनको मिलेगी जगह Bhagalpur  News
नवगछिया भाजपा जिला कार्यसमिति का‍ विस्‍तार, जानिए... किनको मिलेगी जगह Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा नवगछिया जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह आदि को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

loksabha election banner

उपाध्यक्ष : महंथ नवल किशोर दास, राजेश यादव, द्रोपदी देवी, अजय कुशवाहा, पूनम चौरसिया, अजीत कुमार, पुलकित सिंह, विजय चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यसमिति में आठ उपाध्यक्ष होते हैं। सभी की घोषणा कर दी गई है। 

महामंत्री : अरविंद चौधरी, नीलाबंर झा, आलोक कुमार सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला कार्यसमिति में तीन महामंत्री होते हैं। 

जिला मंत्री : मुकेश राणा, नंदनी सरकार, शंभू ठाकुर, ब्यूटी कुमारी, विरेंद्र दास, संजीत कुमार को जिला मंत्री बनाया गया है। जिला कार्यसमिति में आठ मंत्री होते हैं। अभी दो मंत्री का मनोयन होना बाकी है। 

कोषाध्यक्ष : आलोक रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला कार्यसमिति में एक ही कोषाध्यक्ष होता है। 

91 में से 89 जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा 

नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमर मंडल ने बताया कि जिले में जिलाध्यक्ष को लगाकर 21 पदाधिकारी होते हैं। इसमें से 19 की घोषणा कर दी गई है। 19 पदाधिकारियों में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, छह मंत्री और एक कोषाध्यक्ष एक बनाए गए। अभी दो मंत्रियों की घोषणा होनी बाकी है। इसके अलावा जिले में भाजपा के 70 जिला कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किए जा चुके हैं, जिसमें 30 महिलाएं शामिल हैं।

जिला कार्यसमिति सदस्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत प्रसाद साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा के अलावा प्रो भोला कुंवर, मनोज पांडेय, गया यादव, विजय सिंह कुशवाहा, चंद्र किशोर शर्मा, विनय सिंह परमार, श्यामदेव सिंह और बबलू चौधरी आदि शामिल हैं। इस तरह नवगछिया में 91 जिला कार्यसमिति सदस्‍य की जगह अब तक 89 सदस्य मनोनीत किए जा चुके हैं।

दो प्रवक्ता मनोनीत

इस संख्या के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने जिले में दो पवक्ताओं को मनोनीत किया है। सत्यप्रकाश झा और राजेश मणि नवगछिया जिला भाजपा के प्रवक्ता हैं। हालां‍कि मीडिया प्रभारी की घोषणा अभी नहीं की गई है। मीडिया प्रभारी की संख्या एक या इससे ज्यादा भी हो सकती है। प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी जिला कार्यसमिति के 91 निर्धारित सदस्यों की संख्या के अतिरिक्त होती है।

26 फरवरी को होगी पहली बैठक 

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि जिला कार्यसमिति की पहली बैठक 26 फरवरी को साढ़े 12 बजे में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय नवगछिया में होगी। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे शामिल होंगे। 

नवमनोनीत भाजपा के पदाधिकारियों का बिहपुर में स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.