Move to Jagran APP

BJP : नगर के चार में से तीन मंडलों में महिला मोर्चा कमेटी का विस्तार, जानिए

BJP भागलपुर नगर के चार में से तीन मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा कमेटी का विस्‍तार कर लिया गया है। नवीन इकाई में शामिल कार्यकताओं ने बधाई दी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:54 AM (IST)
BJP : नगर के चार में से तीन मंडलों में महिला मोर्चा कमेटी का विस्तार, जानिए
BJP : नगर के चार में से तीन मंडलों में महिला मोर्चा कमेटी का विस्तार, जानिए

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भागलपुर नगर के चार में से तीन नगर मंडल में अपनी इकाई गठन कर लिया है। तीनों नगर मंडल की अध्यक्षा ने उनके नामों की घोषणा की। इस संबंध में संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी और रीता गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा में शामिल कार्यकर्ताओं के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। जिले के वरिष्ठ भाजपा और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से सभी नामों पर चर्चा की गई है। इसके बाद कमेटी का गठन किया गया। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह ने कहा कि शीघ्र ही चंपानगर नगर मंडल में कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। इस संबंध में चंपानगर नगर मंडल के भाजपा अध्यक्ष गौरव कुमार दास से बात की गई है। उनको कहा गया है कि शीघ्र ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष का वे मनोनयन करें। इसके बाद वहां की महिला मोर्चा की इकाई गठित की जाएगी। नवमनोनीत महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वेता सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, विपुल सिंह, विजय कुशवाहा, महामंत्री अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, देवव्रत घोष के अलावा अर्जित शाश्वत चौबे, डॉ प्रीति शेखर, अजीत गुप्ता, चंदन ठाकुर, प्यारे हिंद, प्रिंस मंडल आदि ने बधाई दी है।  

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तिकलमांझी नगर मंडल इकाई 

अध्यक्ष - संगीता सिन्हा

उपाध्यक्ष - सरिता वर्मा, अनिता सिन्हा, रेखा साह और अंजनी देवी

महामंत्री -  भारती साह

मंत्री - प्रतिभा कुमारी, स्वीटी कुमारी, बबीता कुमारी और नीलू देवी

कोषाध्यक्ष - जयंती कुमारी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा विजय मित्रा नगर मंडल इकाई 

अध्यक्ष - श्रेष्ठा गांधी

उपाध्यक्ष - रीता चौधरी, पूनम देवी, अंजना देवी और सुलोचना बाजोरिया

महामंत्री - पूनम शर्मा

मंत्री - रीना देवी, सोनम कुमारी, पंखी कुमारी और मुस्कान सोनी

कोषाध्यक्ष - प्रियदर्शनी प्रिंयका

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ईश्वरनगर नगर मंडल इकाई 

अध्यक्ष - रीता गुप्ता

उपाध्यक्ष - छाया सिंह 'एप्पी', रेणु मंडल, नूतन शर्मा और रेणु श्रीवास्तव

महामंत्री - कामेश्वरी प्रसाद 'पम्मी'

मंत्री - मीरा देवी, पूनम देवी, रूबी देवी और रेणु शर्मा

कोषाध्यक्ष - ललिता पोद्दार

मीडिया प्रभारी - रूपा शर्मा

कार्यसमिति सदस्य - रीता देवी, कविता शर्मा, मधु रानी, झूला देवी, अंजनी देवी, जंगली देवी, सुलेखा देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी और विमला पोद्दार 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.