Move to Jagran APP

Events in Bhagalpur Today, 30th November 2020, जानें... भागलपुर में आज क्‍या हो रहा खास

Events in Bhagalpur Today. सोमवार 30th November 2020 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज चंद्रग्रहण भी लगेगा। हालांकि भारत में आज का चंद्रग्रहण नहीं देखा जाएगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:36 AM (IST)
Events in Bhagalpur Today, 30th November 2020, जानें... भागलपुर में आज क्‍या हो रहा खास
सोमवार 30th November 2020 को यहां होने वाले कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।

Events in Bhagalpur Today :  सोमवार 30th November को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।

loksabha election banner

30 नवंबर : (सोमवार)

कार्तिक पूर्णिमा

प्रकाश पर्व पर दीपोत्सव आज

भागलपुर। गुरुद्वारा में  गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश पर्व पर मनाया जा रहा है।  48 घंटे का तीन  दिवसीय अखंड पाठ का समापन सोमवार को होगा। गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे से गुरुद्वारा  में चल रहे अखंड पाठ शुरू किया गया है जो सोमवार को सुबह 10 बजे संपन्न  होगा।  रात्रि में दीपोत्सव और आतिशबाजी की जाएगी।  इस बार सिर्फ  चना की घुघनी का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा।  इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष खेमचंद बचियानी, सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह, हर्षप्रीत सिंह,रमेश सूरी,हरविंदर सिंह, हरचरण सिंह भंडारी, जयंती बचियानी, ओमप्रकाश बचियानी, चरणजीत सिंह, आदि आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

- सुपौल : रबी फसल को लेकर कार्यशाला कृषि कार्यालय में

- मुंगेर : गोलीकांड में मरे अनुराग को इंसाफ दिलाने के लिए लोहापट्टी में धरना सुबह 10 बजे से

- मुंगेर : समाहरणालय में अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक दिन में 11 बजे से

- मुंगेर : मास्क को लेकर चेकिंग अभियान जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुबह 10 बजे से

- मधेपुरा : पुरैनी के बथनाहा व सिहकुंड बासा टोला में कार्तिक पूर्णिमा पर मेला

- मधेपुरा : पल्स पोलिया अभियान के तहत बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

- मधेपुरा : सामा-चकेवा पर्व का समापन रात्रि सात बजे

- खगडिय़ा : महागठबंधन के विधायकों का अभिनंदन समारोह

- खगडिय़ा : किसान विकास ट्रस्ट की बैठक

- भागलपुर : प्रकाश पर्व का गुरुद्वारा में समापन शाम सात बजे

- कटिहार : पूर्व सांसद तारिक अनवर की प्रेस वार्ता सुबह 10 बजे

- कटिहार : विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम सदर अस्पताल में दिन में 11 बजे से

- कटिहार : गुरु नानक जयंती पर लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा में विशेष अरदास।

- बांका : गुरु पूर्णिमा पर मणियापुर आश्रम में कार्यक्रम

- बांका : किसान चौपाल कठौन रजौन में 11 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.