Events in Bhagalpur Today, 13th October 2019, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today. रविवार 13 अक्टूबर 2019 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।
Events in Bhagalpur Today. रविवार 13 अक्टूबर 2019 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल कल से ही भागलपुर में हैं। दिन भर उनका यहां कई कार्यक्रम होगा। सुबह से भाजपा ने कई नेता उनके मिलने के पहुंच रहे हैं। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय उसके साथ कल से ही लगातार बने हुए हैं। आज उनका कार्यक्रम हैं।
इसके अलावा आज शरद पूर्णिमा भी हैं। मान्यता है कि आज के दिन अमृत की वर्षा होती है। इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रात में विशेष कार्यक्रम आयोजित करता है। शरद पूर्णिमा कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिले भर में सौ से ज्यादा स्थानों पर मना रही है। भागलपुर नगर में यह कार्यक्रम तीन दर्जन स्थानों पर हो रहा है। संध्या समय आयोजित इस कार्यक्रम में आसन, व्यायाम सहित शारीरिक के कुछ कार्यक्रम और खेल कूद होंगे। साथ ही अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बौद्धिक भी होगा। प्रार्थना के बाद सभी वहां एक साथ पंगत लगाकर बैठेंगे और प्रसाद स्वरूप खीर खाएंगे। ईश्वनगर उपनगर में यह कार्यक्रम छह स्थानों पर किया जा रहा है। इसके अलावा आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर, सीएमएस स्कूल के पास, बरारी, तिलकामांझी, सैंडिस कम्पाउंड, भीाखनपुर, सरमसपुर, दक्षिणी क्षेत्र के अलावा नाथनगर, चंपानगर, परबत्ती, टीएनबी कॉलेज, बूढानाथ आदि स्थानों पर यह कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में विहिप, अभाविप, बजरंग दल, भाजपा, विद्या भारती सहित अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्र सेविका समिति भी शरद पूर्णिमा कार्यक्रम मना रही है।
इसके अलावा कुछ और कार्यक्रम इस प्रकार हैं
बैठक : सैंडिस कंपाउंड में क्रिकेट संघ की 8 बजे
प्रतियोगिता : खो-खो खेल का बरारी हाई स्कूल में 10 बजे
जयंती : कवि बाल्मीकि की प्रगति शिक्षण संस्थान में 10 बजे
चिकित्सा शिविर : श्रीश्याम भक्त मंडल के द्वारा खाटू श्याम मंदिर मंदरोजा में11 बजे
सभा : गोशाला में मेला आयोजन समिति की 3:30 बजे
उद्घाटन :मंजूषा कला गोलाघाट नया बाजार में 2 बजे
दवा वितरण : शरद पूर्णिमा को लेकर दम्मा के मरीजों को अग्रसेन भवन में 6 बजे
शरद पूर्णिमा कार्यक्रम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिले में सौ से ज्यादा स्थानों पर, भागलपुर नगर में तीन दर्जनों स्थानों पर, ईश्वरनगर उपनगर में छह स्थानों पर, समय- संख्या पांच से 11 बजे तक।