Events in Bhagalpur Today, 10th November 2020, जानें... भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today. मंगलवार 10th November 2020 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी। आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की जा रही है।
Events in Bhagalpur Today : मंगलवार 10th November को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।
10 नवंबर : (मंगलवार)
तीन चरणों में बिहार में विधानसभा चुनाव हुए। तीनों चरण के समाप्ति के बाद आज मतगणना की बारी आई। आज प्रत्येक जिला मुख्यालय में मतगणना की जाएगी। इसकी समस्त तैयारी कर ली गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का अस्थायी शिविर वहां लगा हुआ है। प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
भागलपुर: भागलपुर के पॉलिटेक्निक संस्थान व महिला आइआइटी केंद्र में होगी सात विधानसभा सीटों की मतगणना।
बांका: -शहर के पीबीएस कॉलेज में बेलहर, कटोरिया और बांका तथा आजाद चौक के समीप डायट कॉलेज में अमरपुर और धोरैया विधानसभा सीटों की मतगणना प्रात: 08 बजे से।
मुंगेर: - मतगणना सुबह आठ बजे से आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में।
सहरसा: मतणगना: विधानसभा चुनाव का जिला स्कूल में सहरसा व सोनवर्षा का व गल्र्स स्कूल महिषी व सिमरीबख्तियारपुर विस का सुबह आठ बजे से।
किशनगंज: बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर चारों विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से।
कटिहार: - वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में खुलेगा वज्रगृह का ताला।
कटिहार: - विस चुनाव की मतगणना बाजार समिति प्रांगण में आठ बजे से।
कटिहार: - जिलाधिकारी की प्रेसवार्ता शाम सात बजे से।
खगडिय़ा: -चार विधानसभा सीटों के लिए मतगणना बाजार समिति के प्रांगण में सुबह आठ बजे से।
सुपौल: विधानसभा चुनाव की मतगणना बीएसएस कॉलेज में, सबेरे आठ बजे से।