Move to Jagran APP

सरकार बनी तो समर्थन मूल्य पर खरीदे जाएंगे अनाज : वीरेंद्र सिंह राठौर

कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी ने वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदे जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:00 PM (IST)
सरकार बनी तो समर्थन मूल्य पर खरीदे जाएंगे अनाज : वीरेंद्र सिंह राठौर
सरकार बनी तो समर्थन मूल्य पर खरीदे जाएंगे अनाज : वीरेंद्र सिंह राठौर

भागलपुर। कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी ने वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदे जाएंगे। इसके लिए कानून बनाया जाएगा। बुधवार को एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार ने समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदे जाने के लिए कानून बनाया है। समर्थन मूल्य पर अनाज नहीं खरीदे जाने पर कार्रवाई की जाएगी। समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदने पर किसानों को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी। नीतीश सरकार से जनता तंग आ गई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनावी दौरा होगा। वे नवादा की सभा को संबोधित करने के बाद कहलगांव की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कहलगांव में बड़ी रैली निकाली जाएगी। रैली के बाद राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। महागठबंधन के भागलपुर विधानसभा सीट के उम्मीदवार अजीत शर्मा ने कहा कि मतदाता राज्य में महागठबंधन की सरकार चाह रही है। भागलपुर के मतदाताओं में उत्साह है। जहां भी उम्मीदवार जा रहे हैं उनका भरपूर समर्थन मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.