नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।
भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। लोजपा के अमर नाथ प्रसाद उर्फ अमर सिंह कुशवाहा को बंगला, राजद के अली अशरफ सिद्दीकी को लालटेन, बहुजन समाज पार्टी के अशोक कुमार को हाथी, नेशनल कांग्रेस पार्टी के मु. अकबर अली को घड़ी, जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल को तीर, भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक के अजय कुमार मंडल को बांसुरी, दी प्लूरल्स पार्टी की कुमारी आशा को शतरंज बोर्ड, राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी के गौतम पंजियारा को सिलाई मशीन, जाप के जफर मुस्तफा को कैंची, भारतीय जनक्रांति दल के पवन कुमार साह को एयरकंडीस्नर, लोग जनपार्टी सेक्यूलर के शिवशंकर शर्मा को हांडी, निर्दलीय अनुज कुमार को ट्रैक्टर चलाता किसान, गौरी शंकर सिंह को बेबी वौकर, नरोत्तम श्रीवास्तव को ऑटो रिक्शा, ब्रह्मदेव पासवान को अलमारी, भुनेश्वर मंडल को ब्रुश, शैलेंद्र कुमार को हाथ गाड़ी व संजय कुमार को सेब चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।