Move to Jagran APP

हथियार के बल नाबालिग का पैर-हाथ बांध कर पूरी रात करता रहा दुष्कर्म, शोर मचाने पर गोली मारने की दी धमकी

भागलपुर में हथियार के बल दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला बाथ थाना क्षेत्र का है। युवक बहन के ससुराल आया था जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान शोर मचाने पर युवक गोली मारने की धमकी भी देता रहा।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 12:20 PM (IST)
भागलपुर में हथियार के बल दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बहन के ससुराल आए युवक ने हथियार का भय दिखाकर 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। स्वजनों ने बताया कि लड़की गुरुवार शाम, शौच के लिए नदी किनारे गई थी। उसी दौरान युवक ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बहियार के रास्ते गांव से बाहर बनी झोपड़ी में ले गया और हाथ-पैर बांधकर पूरी रात दुष्कर्म किया। सुबह होने से पहले युवक ने लड़की को कहा कि शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। फिर लड़की का बंधे हुए हाथ-पैर खोलकर फरार हो गया। इधर, लड़की के वापस नहीं लौटने पर स्वजन खोजबीन करने लगे। सुबह होने से पहले लड़की ने घर पहुंच पूरी कहानी सुनाई। लड़की की मां ने सरोख निवासी नारायण सिंह के बड़े पुत्र जट्टा सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा बाथ थाना में लिखित आवेदन दिया है।

loksabha election banner

ग्रामीणों के आक्रोश के बाद गांव में ही बाइक छोड़ कर फरार हो गया युवक

वहीं ग्रामीण आक्रोशित होकर युवक के बहन-बहनोई के घर जाकर सभी जगहों पर तलाश किया।लेकिन आरोपित युवक ने टीवीएस स्टार सिटी बीआर 10 ए एफ 8241 नंबर की बाइक अपने बहन के दरवाजे पर लगा ही छोड़कर भाग गया था।वहीं लड़की के स्वजन उक्त बाइक को उठाकर अपने दरवाजे पर ले आया। लड़की के पिता प्रदेश में मजदूरी करने गए होने की वजह से, शुक्रवार को पूरा दिन ग्रामीण पंचायती हुई। वहां कोई निर्णय नही हो पाने की वजह से शनिवार को पीडि़त पुन थाने पहुंची। इधर थानाध्यक्ष मनिष कुमार ने बताया कि पीडि़त लड़की की मां के आवेदन पर जट्टा सिंह को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।साथ ही लड़की का मेडिकल जांच के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। वे लोग पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.