बड़ी दुर्गा महारानी हर मन्नतें करती हैं पूरी
सबौर बड़ी हाट स्थित दुर्गा मंदिर करीब 152 वर्ष पुराना है। पहले यहा पंडाल बनाकर देवी की पूजा-अर्चना की जाती थी लेकिन बाद में यहा भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। यहा श्रद्धालु हर दिन माता की पूजा-अर्चना करने आते हैं।
इतिहास
सबौर बड़ी हाट स्थित दुर्गा मंदिर करीब 152 वर्ष पुराना है। पहले यहा पंडाल बनाकर देवी की पूजा-अर्चना की जाती थी, लेकिन बाद में यहा भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। यहा श्रद्धालु हर दिन माता की पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर की विशेषता
यहां साल में दो बार, शारदीय एवं चैत नवरात्र में देवी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। मंदिर प्रागंण में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए यहां आते हैं। दुर्गापूजा के दौरान चंडी पाठ होता है। देवी गीतों के साथ होती है आरती
शाम ढलते ही आसपास की महिलाएं मंदिर प्रागंण में जुट जाती हैं। महिलाएं देवी मैया की गीत गाती हैं। इसके बाद महाआरती का आयोजन होता है। ऐसे पहुंचे मंदिर
सबौर बड़ी हाट स्थित दुर्गा मंदिर रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। एनएच 80 से आप बालिका उच्च विद्यालय चौक होते हुए मंदिर पहुंच सकते हैं। कोट :
पूजा के मौके पर मंदिर को सजाया जाता है। यहा दर्शन-पूजन को आने वाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो, इसके लिए समिति के सदस्य सदैव सजग रहते हैं। पूजा के उपरात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।
पंकज साह, सचिव, पूजा समिति, बड़ी दुर्गा मंदिर सबौर।