Move to Jagran APP

Durga Puja 2020 : मां दुर्गा को याद कर बंदियों ने गाया नाहि बाटे नारियल चुनरी...

Durga Puja 2020 भागलपुर जेल के कैदी मां दुर्गा की आराधना में लीन है। जेलों में दुर्गा पूजा की धूम है। कैदी व्रत कर रहे हैं। धूप धुमना अगरबत्ती की खुशबू जेल के अंदर का वातावरण भक्ति मय कर दिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 08:10 AM (IST)
Durga Puja 2020 : मां दुर्गा को याद कर बंदियों ने गाया नाहि बाटे नारियल चुनरी...
भागलपुर जेल के कैदियों ने दुर्गा पूजा पर मां दुर्गा की आराधना की।

भागलपुर, जेएनएन। Durga Puja 2020 : दुर्गा पूजनोत्सव का उत्साह जेल में बंद बंदियों में भी चरम पर है। नवरात्र का व्रत किए बंदियों की मंडली रोज जेल में जम रही है। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, विशेष केंद्रीय कारा और महिला मंडल कारा के बंदी मंडली बनाकर माता के गीत गाते हैं। जिनके गीतों के बोल का अनुसरण अन्य बंदी करते हैं। जेल परिसर का माहौल भक्ति मय हो चुका है। धूप, धुमना, अगरबत्ती की खुशबू जेल के अंदर का वातावरण भक्ति मय कर दिया है। रविवार को चंद घंटे की नवमी पूजा वेला के कारण बंदियों की मंडली सबेरे बैठ गई थी। माता के गीतों के गाने का सिलसिला काफी देर तक चला। नाहि बाटे नारियल चुनरी...नाहि बाटे अड़हुल फुलवा। अरे मोरे रामा...माई के....। तूने मुझे बुलाया शेरावालिए...मैं आया, मैं आया शेरावालिए...।

loksabha election banner

उच्च सुरक्षा सेल में भी माता के गीत पर झूमते हैं फांसी बंदी

नवरात्र मौके पर उच्च सुरक्षा कक्ष में मौजूद फांसी बंदी और अन्य बंदी भी माता के गीत गाते हैं। उन बंदियों की मंडली में नवरात्र कर रहा फांसी बंदी जियाउद्दीन भी शामिल होता है।

दसवीं पूजा को होगा महा प्रसाद का आयोजन, पकेंगे लजीज पकवान

जेल प्रशासन बंदियों के लिए शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में दसवीं पूजा के समापन बाद महा प्रसाद का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी करेगा। महा प्रसाद के आयोजन में जेलकर्मियों की भी भागीदारी होती है। इस मौके पर खीर, पूरी, सब्जी, हलवा का भोग लगेगा। सारे बंदी महा प्रसाद के भोज में भाग लेंगे। महिला मंडल कारा और विशेष केंद्रीय कारा में भी जेल प्रशासन के सहयोग से बंदियों के लिए महा प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। कोरोना संकट काल में कैदी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नेम-निष्ठा के साथ पूजा में भाग ले रहे हैं। जेल प्रशासन उन्हें पूजन और प्रसाद सामग्री उपलब्ध कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.