Move to Jagran APP

Durga Puja 2020 : कृत्रिम तालाब में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, उमड़े श्रद्धालू

Durga Puja 2020 भागलपुर में दुर्गा पूजा कोरोना काल में संपन्‍न हो गया। शहर में इस बार काफी कम संख्‍या में प्रतिमाएं स्‍थापित की गई थी। इस बार प्रतिमाओं को कृत्रिम तालाब बनाकर उसमें विसर्जित कर दिया गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:30 AM (IST)
भागलपुर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

भागलपुर, जेएनएन। दुर्गापूजा की दसवीं को मां दुर्गे की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सोमवार की दोपहर से शुरू हो गया। विभिन्न पूजा समितियों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति रिवाज का पालन करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मुसहरी घाट, बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट सहित विभिन्न तालाबों व पोखरों में प्रवाहित किया जाएगा। शाम चार बजे तक 6 प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन के लिए नगर निगम ने रविवार की रात को ही सारी तैयारी पूरी कर ली थी। पूजा पंडालों में महिलाओं ने विदाई के पहले देवी दुर्गा को खोंइछा दिया। महिलाओं ने विदाई गीत भी गाईं। पंडालों से प्रतिमाओं को निकालने के समय आयोजकों के चेहरे पर मायूसी छाई थी। इस बार कोरोना महामारी और विधानसभा चुनाव को लेकर पूजा समितियों को कई नियमों से बंधना पड़ा।

loksabha election banner

मां दुर्गा की प्रतिमा शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ देर शाम मुसहरी घाट पहुची।मायागंज की प्रतिमा सबसे पहले विसर्जित की गई। देवी दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रलगी रही।

 

घाट पर गोताखोरों थे तैनात

प्रशासन की ओर से मुसहरी घाट पर तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। दो मोटरबोट तथा तीन गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विसर्जन होने तक मुसहरी घाट पर मौजूद थे।

ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा साल में एक बार अपने मायके आती हैं। जितने दिन तक मां मायके में रुकती हैं उसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि मां दुर्गा मायके से विदा होकर जब ससुराल जाती हैं, तो सिंदूर से उनकी मांग भरी जाती है। साथ ही दुर्गा मां को पान और मिठाई भी खिलाई जाते हैं। हिंदू धर्म में सिंदूर का बहुत बड़ा महत्व होता है। सिंदूर को महिलाओं के सुहाग की निशानी कहते हैं। सिंदूर को मां दुर्गा के शादी शुदा होने का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवरात्रि पर सभी शादी शुदा महिलांए एक दूसरे पर सिंदूर लगाती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.