सज गया दुर्गा मां का दरबार, आइए... देखिए भागलपुर में बने भव्य पूजा पंडाल
मारवाड़ी पाठशला स्थित यह दुर्गा पंडाल भव्य है। नवरात्र पर कई थीम पर बने पंडालों की शोभा देखकर आप हैरान रह जाएंगे और आप चाहेंगे कि भागलपुर के दुर्जापूजा को अपनी नजर से निहार लें।
भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। देवी दुर्गा की पूजा के लिए प्रख्यात भागलपुर आध्यात्मिक रूप में सजा गया है। हर गली-मुहल्ले में पंडाल सजाकर माता की पूजा अर्चना की जा रही है। भागलपुर शहर में तीन दर्जन से ज्यादा भव्य पंडाल बनाये गए हैं। इन पंडालों का निर्माण पिछले एक माह से विभिन्न राज्यों के कारिगरों से कराया गया है। पंडाल निर्माण के बाद इसकी भव्यता देखने को बनती है।
इस साल यहां नवरात्र के मौके पर अलग-अलग थीम पर बने पंडालों की शोभा देखकर आप हैरान रह जाएंगे और आप भी चाहेंगे कि भागलपुर के दुर्जापूजा को अपनी नजर से निहार लें।
भागलपुर के आदमपुर में बना दुर्गा पंडाल
हिन्द ए युवा संघ बड़ी खंजरपुर
कचहरी चौक स्थित पंडाल
कालीबाड़ी दुर्गा पंडाल
मुंदीचक गढ़ैया पंडाल
मुंदीचक पंडाल
वैष्णवी दुर्गा पंडाल, हाउसिंग बाेर्ड बरारी
किला दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल, कहलगांव
यहां मारवाड़ी पाठशाला, मुंदीचक गढ़ैया, कचहरी चौक, आदमपुर, खंजरपुर, कालीबाड़ी, व़ैष्णवी दुर्गा पंडाल हाउसिंग कॉलोनी बरारी आदि में पंडाल का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालु प्रतिमा दर्शन के साथ-साथ पंडाल देखने भी आते हैं। पंडाल किसी न किसी ऐतिहासिक धरोहर के प्रतीक के रूप में बनाया गया है। इसकी भव्यता उस ऐतिहासिक भवन से मिलती-जुलती है, जिसके आधार पर पंडाल का निर्माण किया गया है। श्रद्धालु पंडाल के सामने सैल्फी लेते हैं। लोगों के जुबान पर पंडाल की ही चर्चा होती रहती है। लोग एक दूसरे पंडाल से तुलना कर इसकी भव्यता को आंकते हैं।