Move to Jagran APP

BJP : डॉ संजय सिंह बने चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, नवगछिया में वर्जुअल रैली की हुई तैयारी

BJP केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्जुअल रैली की तैयारी कर रही है। इसके लिए नवगछिया और भागलपुर में कार्यकर्ता सक्रिय हैं। साथ ही कुछ पदों पर मनोनयन भी किया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 12:57 PM (IST)
BJP : डॉ संजय सिंह बने चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, नवगछिया में वर्जुअल रैली की हुई तैयारी
BJP : डॉ संजय सिंह बने चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, नवगछिया में वर्जुअल रैली की हुई तैयारी

भागलपुर, जेएनएन। एक ओर जहां भागलपुर और नवगछिया में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्जुअल रैली की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं का मनोयन भी जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पूरी तरह सक्रिय हैं।

loksabha election banner

डॉ. संजय सिंह एक बार फ‍िर बने जिला संयोजक

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने भागलपुर में जिला संयोजक को मनानीत कर दिया है। उन्‍होंने डॉ. संजय सिंह को एक बार फिर जिला संयोजक बनाया। जिला संयोजक बनने के बाद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उसका वह इमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में दिलीप निराला, संतोष कुमार, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, मनीष दास, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, श्यामल किशोर मिश्रा, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, इंदु भूषण झा, प्‍यारे हिंद, संजीब कुमार, डॉ प्रीति शेखर, अजीत गुप्‍ता, प्रिंस मंडल, प्राणिक वाजपेयी आदि ने बधाई दी है।

भाजपा चुनाव आयोग सेल के संयोजक बने दीपक

पीरपैंती प्रखंड के इशीपुर बाराहाट निवासी दीपक आनंद को भाजपा चुनाव आयोग सेल का सदस्य सह पीरपैंती विधानसभा संयोजक मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक विनोद सिन्हा ने दी।

सभी शक्ति केंद्रों पर होगा बिहार जन संवाद कार्यक्रम

देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सात जून को सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार जन संवाद रैली का आयोजन किया जाएगा। नवगछिया के में सभी 75 शक्ति केंद्रों पर रैली के लिए व्यवस्था की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देश जारी करते हुए कहा कि पांच जून को सभी शक्ति केंद्रों पर बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख सप्त ऋषि सदस्यों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार कर सूचित करें। भाजपा कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.