Move to Jagran APP

BJP : डॉ प्रीति शेखर और जीया गोस्‍वामी को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह

BJP भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी इकाईयों के विस्‍तार में लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत किया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:08 PM (IST)
BJP : डॉ प्रीति शेखर और जीया गोस्‍वामी को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह
BJP : डॉ प्रीति शेखर और जीया गोस्‍वामी को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा लगातार अपनी टीम को मजबूत कर रही है। विभिन्‍न पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन हो रहा है। सितंबर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी भाजपा पूरी तरह जुट गई है। जिले के हरेक विधानसभा में वर्चुअल संवाद हो रहा है।

loksabha election banner

भाजपा के प्रकोष्‍ठ में कार्यकर्ताओं का मनोनयन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने भागलपुर की पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर और राधा रानी भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश में आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया. साथ ही उन्होंने बबीता मिश्रा, सोनी कुमारी उर्फ जिया गोस्वामी और पूनम सिंह को भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया। डॉ प्र‍ीति शेखर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य भी हैं। साथ ही वे भागलपुर नगर निगम के वार्ड 19 की पार्षद हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति मंच भागलपुर जिला संयोजक राज किशोर प्रसाद गुप्ता कसौधन के ने राजू साहा को विजय मित्रा मंडल का संयोजक एवं सुधीर शर्मा को कहलगांव नगर का संयोजक मनोनीत किया।

इन सभी के मनोयन पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय और उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला ने बधाई दी है।

भाजपा तैयार करेगी डिजिटल बुक

भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़े। मोदी सेवा ही संगठन को लेकर कोरोना काल में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मोदी ने डिजिटल बुक तैयार कराने का निर्देश दिया। अर्जित ने पीएम के बताए सेवा कार्यों का डिजिटल बुक दो सप्ताह में समाप्‍त करने की बात कही। अर्जित ने बताया कि डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से पहली बार प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान बिहार सहित सात प्रदेशों के अध्यक्षों द्वारा अपने राज्यों में किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया। प्रधानमंत्री ने 25 सितंबर तक पंडित दीनदयाल जयंती पर मंडल, जिले, राज्य और राष्ट्र स्तर पर कोरोना काल में सेवा कार्य का डिजिटल बुक तैयार करने को कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.