जुबक संघ के अध्यक्ष डॉ. आरएन झा के निधन के बाद किनको मिला यह पद,जानिए ... Bhagalpur News
जुबक संघ के अध्यक्ष रहे डॉ. आरएन झा का पिछले दिनों निधन हो गया। उनके निधन के बाद अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष का चयन किया गया।
भागलपुर [जेएनएन]। जुबक संघ के अध्यक्ष रहे डॉ. आरएन झा के 13 अक्टूबर को निधन से मर्माहत संघ सदस्यों ने शोकसभा आयोजित कर स्वर्गीय झा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा।
शोकसभा बाद जुबक संघ के सचिव बबन साहा ने निर्णय लिया कि संघ के अध्यक्ष पद पर डॉ. डीपी सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डॉ. शांतनु घोष को उम्मीदवार बनाया जाए। दोनों पदों पर जुबक संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुन लिया और उन्हें सम्मानित भी किया।
इस मौके पर सुपानी मुखर्जी, रेखा मुखर्जी, मुनमुन घोष, पूजा साहा, सोनाली बासु, केतोकी भट्टाचार्य, अनिता डे, अनिता सिंह, रंजना सिन्हा, कविता सेन, दिव्या सिन्हा, पुष्पा वैद्य, अनिमा दास, बंकट पचेरीवाला, मारूति मिश्रा, दीपक राय, विजय मिश्रा, अभिषेक सिन्हा, अभिषेक राय, अभिजीत दास, कुणाल जायसवाल, सुधाकर पांडेय, मुकेश मुकुन, दीपक शर्मा, राजू अमन, राहुल, शरद, संजय, विभु घोष, अमर वर्मा आदि उपस्थित थे।