डॉ. सीएम उपाध्याय बने आइएमए के अध्यक्ष, जानिए... और कौन क्या बने Bhagalpur News
भागलपुर में आइएमए के सदस्यों का चुनाव कराया गया। जिले की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें कुछ नए चिकित्सकों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 08:13 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) भागलपुर का अध्यक्ष डॉ. सीएम उपाध्याय और सचिव डॉ. विरेंद्र कुमार बादल को बनाया गया। गुरुवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी लेकिन दो डॉक्टरों के बाद किसी ने भी नामांकन नहीं किया।
पदभार ग्रहण जनवरी में किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. रेखा झा को उपाध्यक्ष, डॉ. सीमा सिंह और डॉ. विभूति कुमार परिहात को संयुक्त सचिव, डॉ. रोमा यादव को वैज्ञानिक सत्र अध्यक्ष, डॉ. अर्चना झा को हेल्थ वीक अध्यक्ष, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. संजय कुमार सिंह और डॉ. संदीप लाल को सेंट्रल कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें