जिलाध्यक्ष के लिए भाजपाइयों में लगी होड़, रोहित पांडेय ने नहीं दिया आवेदन Bhagalpur News
आज से कल तक प्रदेश नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नामों को तय करेगी। इसके लिए दर्जन भर कार्यकताओं ने आवेदन दिया है।
भागलपुर, जेएनएन। भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए भाजपाइयों में होड़ मची हुई है। इस पद के लिए 12 दावेदार हैं। इनमें वैसे भी दावेदार हैं जो वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश मंत्री सह भागलपुर चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा को जिला अध्यक्ष के लिए 12 भाजपाइयों ने आवेदन दिए। जिला अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश कोर कमेटी द्वारा किया जाएगा। 15 या 16 दिसंबर को कोर कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की संभावना जताई गई है। जिन भाजपाइयों ने आवेदन दिए हैं उनमें रुबी दास, सोमनाथ शर्मा, राजीव मुन्ना, प्रदीप जैन, विनोद सिन्हा, योगेंद्र मंडल, रामनाथ पासवान, सज्जन अवस्थी, विजय कुशवाहा, रंजन सिंह, मुरारी पासवान और अनूप लाल साह शामिल हैं।
निर्वतमान जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अगर लगेगा उन्हें जिलाध्यक्ष बनना चाहिए, तो वह बनाएगी। मेरे तीन वर्ष के कार्यकाल से प्रदेश नेतृत्व पूरी तरह अवगत है।
यहां यह बता दें कि कुछ दिन पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना आए थे, उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिलाध्यक्ष को टिकट नहीं दिया जाएगा। जेपी नड्डा के अनुसार भाजपा ऐसे लोगों को टिकट देगी, जो जिलाध्यक्ष नहीं हैं।