Move to Jagran APP

Dowry harassment : बांका में नवविवाहिता को जलाकर मार डाला, मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Dowry harassment बांका में एक नवविवाहिता की हत्‍या कर दी गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 10:24 AM (IST)
Dowry harassment : बांका में नवविवाहिता को जलाकर मार डाला, मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
Dowry harassment : बांका में नवविवाहिता को जलाकर मार डाला, मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

बांका, जेएनएन। Dowry harassment : बांका में एक नववाहिता की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या दहेज की मांग को लेकर हुई है। मृतक के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस वहां पहुंची।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के चांदन थाना के आनंदपुर ओपी अंतर्गत हेमताकुरा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को जलाकर मार डाला गया। आग में झुलसी महिला की मौत इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल में हो गई। मृतका नसीम खातून के पिता शराफत अंसारी ने आनंदपुर ओपी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री नसीम खातून की शादी वर्ष 2019 में हेमताकुरा गांव के कराफत अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये दहेज की  मांग करते रहते थे। दहेज नहीं लाने के कारण अक्‍सर उसकी पिटाई होती थी। मारपीट में कई बार वह जख्‍मी हुई हैं।

इस विवाद को समाप्‍त करने के लिए कई बार पंचायती हुई। पंचायत के दौरान उसके पति और ससुराल वालों ने आगे से दहेज की मांग नहीं करने को माना। उन लोगों ने यह भी कहा कि अब पिटाई आदि नहीं करेंगे। लेकिन पंचायत के दो-तीन दिन बाद से ही नसीम खातून पर फ‍िर से मारपीट शुरू कर दी जाती थी। लगातार मायके से रुपया लाने का दबाव बनाया जाता था।

रविवार रात मृतका के पिता को किसी ने फोन किया कि उसकी बेटी को जला दिया गया है। जब वे लोग वहां पहुंचे तो उसकी बेटी नसीम बुरी तरह जली हुई थी। आनन फानन में उसे चांदन अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्‍सक ने उसे तुरंत देवघर ले जने की सलाह दी। देवघर में इलाज के दौरान उसकी मृत्‍यु हो गई।

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना में मृतका के पति शराफत अंसारी, ससुर अनवर अंसारी, सास सैरून बीबी समेत भैसुर व अन्‍य परिजनों पर आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.