Dowry harassment : बांका में विवाहिता की हत्या, आरोपी पति बीएसएफ जवान को पुलिस ने पकड़ा
Dowry harassment बांका में दहेज उत्पीड़न मामले में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
बांका, जेएनएन। Dowry harassment : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गांव में दहेज उत्पीड़न मामले में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला से ससुराल पक्ष के लोगों ने चार लाख रुपए की मांग की थी। महिला ने दबाव था कि वह अपने मायके से रुपये लाए। दहेज की राशि नहीं दे पाने के कारण ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पति एवं ससुर को अमरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने अमरपुर के भीखनपुर गांव में शुक्रवार को सुबह पहुंचकर बीएसएफ जवान रितेश चौधरी और उसके पिता रविंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का नाम फूल कुमारी है। वह रितेश चौधरी की पत्नी थी। रितेश कुमार बीएसएफ जवान है।
यहां बता दें कि अमरपुर थाना के ही महादेवपुर गांव के जयराम शर्मा की पुत्री फुल कुमारी का विवाह 6 वर्ष पूर्व भीखनपुर गांव निवासी रविंद्र चौधरी के पुत्र रितेश चौधरी से हुई थी। जयराम शर्मा के मुताबिक शादी के बाद से ही वह उनसे चार लाख रुपए की अतिरिक्त दहेज राशि की मांग करता रहा और इसके लिए ससुराल वालों ने फुल कुमारी को लगातार प्रताड़ित भी करता रहा।
पिता जयराम शर्मा ने आरोप किया है कि पति रितेश चौधरी ने ही उनकी बेटी फुल कुमारी की गत रात गला दबाकर हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि रितेश ने शुक्रवार को तड़के वीडियो कॉल कर बकायदा उन्हें दिखाया कि लो कर दिया है मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या। इसकी सूचना उन्होंने फौरन पुलिस को दी और वे भीखनपुर पहुंचे।
पुलिस भी शुक्रवार को तड़के भीखनपुर गांव पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में लेकर बांका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के पति रितेश चौधरी एवं ससुर रविंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों ने पूछताछ कर रही है। इस घटना की हर जगह चर्चा हो रही है।