Move to Jagran APP

Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Timing: दीपावली आज, जानें पूर्व बिहार, कोसी-सीमांचल के शहरों में लक्ष्‍मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Timing दीपावली का त्‍योहार आज है। लोगों में सुबह से ही उत्‍साह है। घर और प्रतिष्‍ठान दुल्‍हन की तरह सजधज कर तैयार है। कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार में इस बार दीवाली को लेकर...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 12:06 PM (IST)
Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Timing: दीपावली आज, जानें पूर्व बिहार, कोसी-सीमांचल के शहरों में लक्ष्‍मी पूजा का शुभ मुहूर्त
Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Timing: दीपावली का त्‍योहार आज है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Timing: दीपों का त्‍योहार दीपावली आज है। हिंदू पंचाग के अनुसार दीपावली का त्‍योहार हर साल हिंदी महीने के कार्तिक कृष्‍ण पक्ष के अमावस्‍या तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है। दीपावली की शाम लोग लक्ष्‍मी-गणेश और कुबेर की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं आज दीपावली पर शुभ मुहूर्त में किस प्रकार मां लक्ष्‍मी की पूजा करें...

loksabha election banner

दीपावली पर प्रकाश और लक्ष्‍मी पूजा का विशेष महत्‍व है। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार लक्ष्‍मी पूजन प्रदोष काल में किया जाना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। प्रोदोष काल का मतलब सूर्यास्‍त के बाद के तीन मुहूर्त से है। इसके अलावा भी आप दीपावली पर सुबह से देर रात तक कभी भी पूजा कर सकते हैं। भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर के आचार्य पंडित टून्नाजी बताते हैं कि इस बार दीपावली इतनी शुभ है कि कभी भी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ फल दाई है।

डेढ़ बजे के बाद शुरू होगा कुंभ लग्‍न

वैसे कुंभ लग्न दिन के 1:44 से 2:46 बजे, संध्या में वृष लग्न 5:52 से 7:46 बजे और रात्रि में 12:20 से 2:46 बजे तक रहेगा, जिसे स्थिर लग्न कहा जाता है। इसमें पूजा का विशेष मूहुर्त बताया गया है। लेकिन पूजा कभी भी करना सही है।

दीपावली पर महका फूलों का कारोबार

दीपावली पर फूलों का कारोबार भी महक उठा। घरों को सजाने संवारने से लेकर पूजा के लिए गेंदा और गुलाब फूलों की जमकर बिक्री हुई। रेलवे कालोनी के समीप रहने वाले फूल व्यवसायी हीरा कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर कोलकाता से फूल मंगवाए गए थे। छह से आठ सौ रुपये कूड़ी के हिसाब से गेंदा फूल की बिक्री हुई। वहीं, पांच से दस रुपये प्रति पीस के हिसाब से गुलाब के फूल बिक रहे हैं। कई लोग अपने घरों की सजावट के लिए फूल खरीद रहे हैं, तो कोई सिर्फ पूजा पाठ के लिए।

सौ रुपये पैकेट बिक रहे थे रंगोली बनाने वाले पाउडर

दीपावली पर रंगोली बनाने का चलन है। रंगोली बनाने वाला पाउडर (रंग) सौ रुपये पैकेट बिक रहे थे। वहीं, कई लोग सस्ते दर पर गुलाल भी खरीद रहे थे। दुकानदार राकेश गुप्ता ने बताया कि अधिकांश लोग रंगोली के लिए गुलाल ही खरीद कर ले जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.