Move to Jagran APP

बिहार में फिर एक मासूम से दरिंदगी: छह साल की बच्‍ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बिहार के जमुई में छह साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। हद तो यह कि पुलिस ने पहले एफआइआर दर्ज करने से ही इनकार कर दिया। बाद में दबाव पड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 10:51 PM (IST)
बिहार में फिर एक मासूम से दरिंदगी: छह साल की बच्‍ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
बिहार में फिर एक मासूम से दरिंदगी: छह साल की बच्‍ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

जमुई [जेएनएन]। बिहार के जमुई जिला स्थित लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

prime article banner

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर पुलिस ने पहले तो मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया, लेकिन बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व मुंगेर की करणी सेना के सदस्यों द्वारा विरोध करने पर मामला दर्ज किया गया। मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस ने आरोपित धर्मवीर साह को गिरफ्तार कर लिया।

पीडि़ता की मां ने बताया कि सोमवार को लगभग दो बजे दिन में उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान धर्मवीर साह उर्फ दुखन वहां से उनकी बच्ची को अपने घर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज आई तो वह  दौड़ी। करीब पांच मिनट तक दरवाजा पीटने के बाद धर्मवीर ने दरवाजा खोला। बच्ची रो रही थी और गलत किए जाने की बात बता रही थी।

पूछे जाने पर आरोपित ने पीडि़ता की मां के साथ भी मारपीट की। पीडि़ता की मां ने लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष द्वारा केस दर्ज नहीं करने की भी बात कही। सदर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों व अन्य लोगों ने बताया कि उल्टे रात भर पीडि़ता की मां को थाना परिसर में बिठाए रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.