देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला
महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी।
कटिहार(जेएनएन)।अवैध संबंध को लेकर कोढ़ा थाना क्षेत्र की बावनगंज पंचायत के टापू टोला में एक महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में मृतक अशोक उरांव की दीदी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार अशोक उरांव की पत्नी प्रमिला देवी का अपने देवर बिजला उरांव के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात का विरोध बिजला उरांव की पत्नी ¨सगोली देवी सहित अन्य ग्रामीण भी करते थे। शुक्रवार की रात अशोक उरांव ने दोनों को रंगेहाथ पकड़कर डांटना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित बिजला एवं प्रमिला देवी ने अशोक को लाठी एवं बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। अत्यधिक पिटाई से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों गांव में ही छिप गए। इधर,ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष र¨वद्र कुमार, कोलासी ओपी अध्यक्ष कृष्णा ¨सह एवं सहायक अवर निरीक्षक हिमांशु शेखर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपितों को भी गांव से ही दबोच लिया गया। घटना के बाद मृतक की मां मंती देवी, पिता राधिका उरांव, दो पुत्रियों एवं एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल था।