नगर सरकार भवन का उद्घाटन करने आएंगे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, भागलपुर में हो रही तैयारी
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के सुल्तानगंज आगमन की तैयारी तेज हो गई है। स्थानीय जदयू विधायक ललित मंडल ने प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से भी डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारी कर रही है।
संवाद सूत्र, सुल्तानगंज (भागलपुर)। नगर सरकार भवन के उद्घाटन में सुल्तानगंज पहुंचने रहे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं वहीं विभिन्न विकास योजनाओं को गति दी जा रही है। स्थानीय विधायक ललित मंडल ने रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में बन रहे सम्राट अशोक भवन का निरीक्षण किया। विदित हो कि पूर्व में भी विधायक ने सम्राट अशोक भवन का निरीक्षण कर कार्य में लापरवाही पकड़ी थी। जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार ने निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी।
कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार ने निरीक्षण कर बताया था कि सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्यकारी एजेंसी बुडको करा रही है। बुडको के कार्यपालक और कनीय अभियंता से बात की गई है। तत्काल प्रभाव से कार्य करा रहे मुंशी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अगले आदेश तक के लिए काम को बंद रखा गया है। विधायक ने पुन? निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर सरकार भवन में चल रही तैयारियों का जायजा लिया विधायक ने बताया कि नगर सरकार भवन पूरी तरीके से तैयार हैं।
मंजूषा कलाकारी से दीवार को एक आकर्षक लुक दिया गया है। कार्य पूरे हो गए हैं। लाइटिंग और फिनिशिंग का काम बाकी है। जिसे जल्दी करवाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 7 या 8 जुलाई को डिप्टी सीएम सुल्तानगंज पहुंचकर इस नए नगर सरकार भवन का तोहफा नगर वासियों को दे सकते हैं। नगर सरकार भवन में सभापति, उपसभापति बैठकर बैठने के लिए अलग-अलग चेंबर पदाधिकारी के लिए चेंबर। कॉन्फ्रेंस रूम के साथ-साथ नगर वासियों के लिए वेटिंग रूम लॉबी और कई सुविधाएं मौजूद है। नगर सरकार भवन के उद्घाटन के बाद नगर परिषद के कार्यों में तेजी आएगी। वही प्रखंड मुख्यालय परिसर में ही नगर परिषद का कार्यालय हो जाने से आम जनता को भी परेशानी कम होगी।