Move to Jagran APP

खगड़िया पहुंचे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बोले- केंद्र और राज्य की सरकार स्वास्थ्य के प्रति सबसे अधिक चिंतित

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद खगड़िया पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा गांवों में बसती है। कहा कि गांवों तक नहीं पहुंचेगी तबतक पूर्ण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 19 Aug 2021 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 19 Aug 2021 05:59 PM (IST)
खगड़िया पहुंचे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बोले- केंद्र और राज्य की सरकार स्वास्थ्य के प्रति सबसे अधिक चिंतित
सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गुरुवार को

जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गुरुवार को खगडिय़ा के राजकौशल रिसार्ट में बिहार विधान परिषद के निवर्तमान सदस्य रजनीश कुमार की ओर से आयोजित 'परामर्शी समिति सदस्य-सह-कार्यकर्ता मिलन समारोह' को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार स्वास्थ्य के प्रति सबसे अधिक चिंतित है। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में पांच उप स्वास्थ्य केंद्र और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की जा रही है। लोगों को सदर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। गांव में ही उनका इलाज संभव हो पाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आत्मा गांवों में बसती है। जबतक सभी सुविधा गांवों तक नहीं पहुंचेगी तबतक पूर्ण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में सतत प्रयास किया जा रहा है कि गांव की प्रत्येक घरों तक सड़क पहुंचे।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने परामर्शी समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सही समय है, हथोड़ा गर्म है, आपलोग बस इसे चलाएं और बड़ी संख्या में पुन: जीतकर पंचायत में विकास का कार्य करें। आने वाला दिन आपका है। उन्होंने परामर्शी समिति के महिला सदस्यों से कहा कि एनडीए ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

उन्होंने कहा कि 2005 के बाद एनडीए की सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस प्रकार पंचायती राज व्यवस्था में काम किया है उसने बिहार को खोई हुई प्रतिष्ठा दिलाई है। सभी बुनियादी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी लाभुकों को घर मिल सके, भूमिहीन लोगों के लिए जमीन मुहैया कराने का फैसला लिया गया है। 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बही है।

उन्होंने खगडिय़ा के विकास को लेकर भी बात की। कहा, सलखुआ से मां कात्यायनी मंदिर तक कई बार पैदल आने का अवसर मिला है। यहां तक आवागमन की सुविधा नहीं है। जल्द ही खगडिय़ा से सहरसा के बीच सड़क व पुल पुलिया का निर्माण कर आवागमन को सुलभ बनाया जाएगा। सड़क मार्ग से भी खगडिय़ा से सहरसा की दूरी कम हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के काल में केंद्र सरकार ने विश्व का नेतृत्व किया है। जब दूसरे देश कोरोना से बचने में असमर्थ थे, उस समय देश के प्रधानमंत्री द्वारा उनकी सहायता कर देश को विश्व की पटल पर लाने का काम किया गया। इस सरकार ने आज तक जो भी वादा किया है उसे हर हाल में पूरा करने के लिए कटिबद्ध रही है।

इस मौके पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, खगडिय़ा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया, निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष मु. मासूम, वीआइपी के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार सहनी मौजूद थे। मंच संचालन बछौता पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.