अभा अधिवक्ता कल्याण समिति : संसद और राज्य विधान मंडल में वकीलों को मिले प्रतिनिधित्व Bhagalpur News
वकीलों की भी रूचि राजनीति में है। वकील भी चाहते हैं हमारे विरादरी के लोगों को विभिन्न पार्टियां संसद और विधान सभा भेजे।
भागलपुर [जेएनएन]। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता धर्मनाथ यादव ने कहा कि संसद और राज्य विधान मंडल में वकीलों को उचित प्रतिनिधित्व मिले। वकीलों के लिए अधिवक्ता निर्वाचन क्षेत्र का गठन हो ताकि इस समाज से भी प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने न्यायाधीश की नियुक्ति को पारदर्शी बनाने के लिए कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त कर अधिवक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की वकालत की।
धर्मनाथ यादव बिहार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष भी हैं। जिला विधिज्ञ संघ के प्रशाल में उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से समिति के राजगीर सम्मेलन में 17 नवंबर को उपस्थित होने का न्यौता दिया। इस मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष वीरेश प्रसाद मिश्रा, महासचिव संजय कुमार मोदी, प्रदेश संगठन मंत्री सह कोषाध्यक्ष अधिवक्ता विमल कुमार विमल, संजय सिंह, दिनेश सिंह, कपिल कुमार आदि उपस्थित थे। अवकाश होने के कारण कम संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति थी।