DECLARED BSEB Bihar Result 2021 : भागलपुर की बेटी ने लहराया परचम, पिता घूम-घूम कर बेचते हैं चाय
DECLARED BSEB Bihar Result 2021 इंटर कला संकाय में भागलपुर की बेटी नंदनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वह टीएनबी कॉलेज की छात्रा है। उसके पिता घूम-घूम कर चाय बेचते हैं और मां घर पर ट़़यूशन पढ़ाती है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। DECLARED BSEB Bihar Result 2021 :इंटर की परीक्षा में भागलपुर की बेटी ने परचम लहराया है। टीएनबी कॉलेज की छात्रा नंदनी कुमार आर्टस में सकेंड टॉपर बनी है। उसे 461 अंक मिले है। नंदनी मूल रूप से भागलपुर शहर के लेहरी टोला की रहने वाली है। उसके पिता शंकर प्रसाद घूम-घूमकर चाय पत्ती बेचा करते हैं और माता घर पर आस-पड़ोस के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। कुल मिलाकर उसके घर की माली हालत है। इसके बावजूद पढ़ाई के प्रति नंदनी का जुनून कभी कम नहीं हुआ। विषम परिस्थितियों में भी उसने कभी हार नहीं मानी।
पिता के सपने को करना चाहती है साकार
नंदनी ने बताया कि उसकी प्रारंभिक पढ़ाई मां की देखरेख में शुरू हुई। इंटर की पढ़ाई के लिए उसने टीएनबी कॉलेज में दाखिला ले लिया। इस दौरान जब लॉकडाउन लग गया तो उसने सेल्फ स्टडी शुरू कर दी। जहां पर ज्यादा परेशानी होती थी वहां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से उसे दूर करने की कोशिश करती थी। नंदनी ने बताया की उसके पिता हमेशा से उसका सपोर्ट करते हैं। वह उन्हें स्वबलंबी बनाना चाहते हैं।
आइएस बनेगी इंटर आर्टस की सेकंड स्टेट टॉपर नंदनी भारती
12 वीं आर्टस की दूसरी स्टेट टॉपर नंदनी भारती आइएएस अधिकारी बनेंगी। नंदनी ने कहा कि उसकी इच्छा है कि आइएएस अधिकारी बन कर देश और समाज की सेवा करें। टीएनबी कॉलेज की छात्रा के स्टेट टॉपर की सूची में दूसरा नंबर आने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्या रिश्तेदार और क्या दोस्त सभी ने फोन कर मुबारकबाद दी। बेटी की सफलता पर नंदनी के माता-पिता भी खूब खुश हैं। शहर के लहेरी टोला निवासी शंकर प्रसाद के पिता का चाय पति बेचते हैं। उन्हें तीन लड़कियां हैं। इसमें नंदनी छोटी है। नंदनी के पिता ने कहा कि मैट्रिक में 90 फीसद से ज्यादा अंक था लेकिन स्टेट सूची में नाम नहीं आने से थोड़ी निराशा हुई थी। उसके बाद इंटर की में बेटी को और मेहनत करने को कहा था।