शाहकुंड में लापता बच्चे का मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
भागलपुर में चार दिन से लापता बच्चे का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। 24 मई की शाम अनीश गांव में ही एक शादी समारोह में भोज खाने गया था जो लौटकर नहीं आया। अरुण ङ्क्षसह ने सजौर थाने में गुमशुदगी उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
संवाद सूत्र, शाहकुंड। थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव से 24 मई को लापता अरुण ङ्क्षसह के पांच वर्षीय पुत्र अनीश कुमार उर्फ अंशु का शुक्रवार को शव बरामद हुआ है। समीप के गांव चाड़ाबड़ के गोरियासी बहियार में गोबर के ढेर में शव था। सूचना मिलते ही अनीश के स्वजन और सजौर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। स्वजनों ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। 24 मई की शाम अनीश गांव में ही एक शादी समारोह में भोज खाने गया था, जो लौटकर नहीं आया। अरुण ङ्क्षसह ने सजौर थाने में गुमशुदगी उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
अनीश के पिता की हुई थी दो शादी
ग्रामीणों ने बताया कि अनीश के पिता अरुण ङ्क्षसह की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक लड़का व एक लड़की है। किसी कारण पहली पत्नी अरुण ङ्क्षसह को छोड़कर चली गई। फिर अरुण ङ्क्षसह ने दूसरी शादी की, जिससे एक ही लड़का था अनीश कुमार उर्फ अंशु, जिसका शव बरामद किया गया है। इस घटना से पूरे महेशलिट्टी गांव के लोग स्तब्ध हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मानें तो अरुण ङ्क्षसह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरण-पोषण करता है। घर के सिवा उसके पास खेती योग एक क_ा जमीन भी नहीं है।
तरह तरह की हो रही चर्चा
थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव से 24 मई को लापता अरुण ङ्क्षसह के पांच वर्षीय पुत्र अनीश कुमार उर्फ अंशु का शुक्रवार को शव बरामद होने के बाद तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि इस मामले में कोई खुल कर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।