रेल कर्मचारी सन्नी हत्याकांड : स्वजनों ने कहा, ससुराल वालों ने मार डाला, भागलपुर के युवक की खगडि़या में हुई हत्या
रेल कर्मचारी सन्नी हत्याकांड 22 दिसंबर को अपने गांव कुमेठा से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था सन्नी फिर वापस नहीं लौटा। 22 दिसंबर को 12 बजे दिन से मोबाइल आने लगा ऑफ। गौरीपुर निवासी हरेंद्र ठाकुर की पुत्री प्रीति कुमारी के साथ हुई थी सन्नी की शादी।
जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। मृतक सन्नी मिश्रा के स्वजन शुक्रवार की दोपहर परबत्ता थाना पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष प्रियरंजन से मुलाकात की। स्वजनों ने बताया कि सन्नी मिश्रा 22 दिसंबर मंगलवार की सुबह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन, 12 बजे दिन के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। स्वजनों की आशंका बढ़ गई। स्वजनों ने गुरुवार को बाथ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब शव की पहचान हो जाने बाद मामले से पर्दा उठने लगा है। सन्नी के पिता संजय कुमार मिश्रा और चाचा ब्रजेश मिश्रा ने परबत्ता थानाध्यक्ष को बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मार डाला है। 22 दिसंबर को घर से निकलने के बाद ही उसका अपहरण कर लिया और बाद में परबत्ता थाना इलाके में उसकी हत्या कर दी गई। स्वजनों के अनुसार सन्नी की शादी वर्ष 2017 में भागलपुर जिले के गौरीपुर निवासी हरेंद्र ठाकुर की पुत्री प्रीति कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों से संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। सन्नी कुमार के ससुराल पक्ष वाले भागलपुर रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर में रहते हैं।
सन्नी रेलवे में बेंगलुरु में कार्यरत था। 16 दिसंबर को वह वहां से अपने ससुराल भागलपुर पहुंचा था। जिसके बाद 18 दिसंबर को वह अपने गांव कुमेठा गया। 23 दिसंबर को वह पुन: बेंगलुरु जाने वाला था, लेकिन इससे पूर्व 22 दिसंबर को वह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला और फिर वापस नहीं आया। परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रियरंजन ने कहा कि स्वजनों को शव सौंप दिया गया है। स्वजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर सन्नी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी का हाथ होने की बात भी सामने आई है।
सन्नी की हत्या में ससुराल वालों पर घूम रही शक की सुई
परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला बलहा के बीच भागलपुर जिला के बथान थाना अंतर्गत कुमेठा निवासी सन्नी की हत्या मामले में परिजनों का शक की सुई ससुराल वाले पर घूम रहा है। थाना परिसर में मृतक के पिता संजय मिश्रा ने बताया कि शादी के बाद से उसका संबंध ससुराल वाले से ठीक नहीं था। मृतक को एक पुत्री है, जिसका जन्म मात्र 15 दिन पहले हुआ है। मृतक के चाचा ब्रजेश मिश्रा अन्य स्वजनों ने उनका कहना है कि उनके मोबाइल के कॉल डिटेल निकालने के बाद हत्या का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल परिजनों ने कहा कि घटना चक्र में उनके ससुराल पक्ष के लोग उनकी पत्नी और अन्य रिश्तेदार इस घटनाक्रम में शामिल है मृतक की पत्नी को मृतक की नौकरी रुपैया लेने के लोग आदि के करण उसकी हत्या कर आशंका जताई जा रही है कि पत्नी का नियत है मृतक संजय मिश्र का बड़ा पुत्र था। उसका छोटा पुत्र गोल्डन कुमार मिश्र है प्रवक्ता थाना अध्यक्ष निरंजन ने कहा कि मृतक की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हो चुकी है, उसके पिता ने उसके पत्नी और ससुराल के लोगों पर हत्या की आशंका जताया है। मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है घटना का उछ्वेदन शीघ्र कर दिया जाएगा।