खगडि़या बहियार में रेलकर्मचारी का मिला शव, मृतक भागलपुर का था रहने वाला
खगडि़या बहियार में एक युवक की लाश मिली। मृतक सन्नी मिश्रा भागलपुर जिले के बाथ थाना अंतर्गत कुमैठा गांव का रहने वाला था। सन्नी की हत्या काफी बर्बरता पूर्ण तरीके से की गई है। वे रेलवे में कार्यरत था। इस घटना के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है।
जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला- बलहा के बीच नास बहियार में बीते बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। आरंभिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि युवक की हत्या मंगलवार की रात कर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर शव को उक्त बहियार में फेंक दिया। युवक का चेहरा क्षत-विक्षत था। शुक्रवार को उक्त शव की पहचान हो गई है।
परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि उक्त शव की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना अंतर्गत कुमेठा के सन्नी मिश्रा के रूप में हुई है। सन्नी मिश्रा रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करता था। मंगलवार की रात वह घर से ससुराल जाने के नाम पर निकला था। लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। सन्नी मिश्रा का सुसराल भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में गौरीपुर में था। लेकिन ससुराल वाले भागलपुर शहर में रहते हैं। अब तक हत्या के मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है। मृतक सन्नी के स्वजन भागलपुर से परबत्ता के लिए चल दिए हैं। मृतक सन्नी के पिता संजय मिश्रा हैं। घटना की सूचना मिले पर कुमैठा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हे। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दे कि वह घर में एकलौता कमाने वाला युवक था। उसकी हत्या पर लोग तरह तरह का सवाल खड़ा रह रहे हैं। गांव के भी कुछ लोग घटना स्थल के लिए रवाना हुए है। पुलिस भी हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं लगा पाई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि स्वजनों के बयान पर मामले की गहन पड़ताल की जाएगी। फिर हत्या के कारणों का पता लगाना आसान हो जाएगा।
नास बहियार में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक भागलपुर जिले के बाथ थाना स्थित कुमैठा गांव का रहने वाला था। युवक की हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। - प्रियरंजन, परबत्ता थानाध्यक्ष।