अपराधियों ने वाहन शुल्क ठेकेदार की गला रेतकर हत्या की Jamui news
जमुई में अपराध रुक नहीं रहा है। यह जिला नक्सल प्रभावित है। लगतार हो रही हत्याओं के बीच वाहन शुल्क ठेकेदार की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारण स्पष्ट नहीं है।
जमुई [जेएनएन]। जमुई जिले में लगातार हत्याएं हो रहीं हैं। यह जिला नक्सल प्रभावित हुई है। हत्याओं का दौर जारी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्याओं का दौर रूक नहीं रहा है। बुधवार की सुबह अपराधियों ने वाहन शुल्क ठेकेदार की गला रेतकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार झाझा दादपुर रेलवे हाल्ट के समीप अपराधियों ने नगर पंचायत के वाहन शुल्क ठेकेदार गुरु यादव की हत्या गला रेत कर कर दी। मृतक सह सोहजना गांव का रहने वाला था। गुरु यादव देर रात झाझा बाजार से गांव जा रहा था।
इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने हाल्ट के समीप ठेकेदार को पकड़कर धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना की जानकारी मिलते ही झाझा डीएसपी वहां पहुंचे। हालांकि पुलिस कुछ बता नहीं पा रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि गुरु यादव जुआ खेलने के लिए दादपुर हाल्ट की तरफ गया था। जुआ खेलने के दौरान ही विवाद हो गया है। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद झाझा विधायक रविन्द्र यादव भी वहां पहुंचे। इससे पहले 12 नवंबर को भी एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गईं थी।