Move to Jagran APP

सहरसा में बढ़ा क्राइम: रिटायर दारोगा को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, घर पर घुसकर दिया वारदात को अंजाम

बिहार के सहरसा जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने एक रिटायर दारोगा को अपनी गोली का शिकार बनाया है। अल सुबह बदमाशों ने घर पर घुसकर रिटायर दारोगा को गोली मार दी।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 01:25 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 01:25 PM (IST)
सहरसा में बढ़ा क्राइम: रिटायर दारोगा को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, घर पर घुसकर दिया वारदात को अंजाम
निजी अस्पताल में भर्ती जख्मी रिटायर दारोगा।

टीम जागरण, सत्तरकटैया (सहरसा): बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड नंबर तीन में मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे दो अज्ञात बदमाशों ने रिटायर दारोगा को गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी को स्वजनों द्वारा इलाज हेतु जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जांच में जुटी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पटोरी वार्ड नंबर तीन के निवासी दारोगा कार्तिक साह अपने घर में सोए हुए थे। सुबह लगभग साढ़े तीन बजे बाहर से आवाज देकर घर खोलने को कहा गया। दारोगा द्वारा गेट खोलते ही दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर दो गोली चला दी। एक गोली उनके पेट में लग गई। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही बिहरा पुलिस जांच में जुट गई हैं। घटना के पीछे जख्मी दारोगा के पोते का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। लोगों की नजर भी जख्मी के फर्द बयान पर टिकी हुई है।

prime article banner

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त दारोगा को गोली मार जख्मी करने की बात बताई गई है। जांच शुरुलूटपाट में असफल बदमाशों ने आटो चालक किया जख्मी 

लूट का मामला

सहरसा के बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के बथनाही पुलिया के समीप रविवार की शाम एक आटो चालक से लूट में असफल बदमाशों ने हथियार से प्रहार कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जख्मी आटो चालक का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले को लूटपाट नहीं मान कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव से एक आटो रिजर्व में सोनबरसा राज गया था। लौटने के क्रम में सोनवर्षा-बनमा मुख्य मार्ग पर बथनाही आरसीसी पुलिया के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने आटो रोक कर छिनतई का प्रयास शुरू कर दिया। चालक द्वारा हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को पहुंचते देख लूटपाट में असफल बदमाशों ने आटो चालक को थ्रीनट के बट से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज निजी अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। 

इस बाबत ओपी अध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आटो चालक दो व्यक्ति के साथ आ रहा था। दोनों को आपस में किसी मामले को लेकर बहस हुई एक व्यक्ति दूसरे का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.