विधानसभा उपचुनाव : भाकपा लड़ेगी नाथनगर से उपचुनाव, बैठक में प्रत्याशी का नाम तय Bhagalpur News
भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। यहां से भाकपा ने भी अपनी उम्मीदवारी पेश की है। उन्होंने बैठक में पार्टी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 08:42 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 08:42 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भागलपुर जिला की बैठक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक का सत्यनारायण सिंह ने कहा देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने घोषणा किया की नाथनगर विधान सभा का उपचुनाव जिला सचिव डॉ सुधीर शर्मा लड़ेंगे। दो सितम्बर को कटाव बाढ़ सुखाड़ की समस्या को लेकर डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विजय नारायण मिश्र, उपेंद्र प्रसाद मंडल, देव कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
यहां बता दें कि नाथनगर विधानसभा सीट खाली है। यहां के जदयू विधायक अजय मंडल अब भागलपुर लोकसभा के सांसद हो गए हैं। इसलिए यह सीट खाली है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जदयू ने अपने नाथनगर विधानसभा के विधायक अजय मंडल को भागलपुर लोकसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद अजय मंडल भागलपुर लोकसभा से चुनाव जीत गए। इस कारण नाथनगर सीट खाली हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें