Move to Jagran APP

Coronavirus Banka Update : दो दिन के बाद फ‍िर एक पॉजिटीव, मुंबई से आया था युवक

Coronavirus Banka News Update बांका में आज एक और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई। इससे पहले यहां के एक मरीज भागलपुर में इलाज करा रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 05:10 PM (IST)
Coronavirus Banka Update :  दो दिन के बाद फ‍िर एक पॉजिटीव, मुंबई से आया था युवक
Coronavirus Banka Update : दो दिन के बाद फ‍िर एक पॉजिटीव, मुंबई से आया था युवक

बांका, जेएनएन। Coronavirus Banka News Update : लॉकडाउन के ठीक महीने भर बाद बांका में कोरोना ने दस्तक दी। महाराष्ट्र के धारावी से शव एंबुलेंस के साथ लौटा अमरपुर कौशलपुर का युवक कोरोना पॉजिटीव पाया गया। उसका पिछले चार दिन से भागलपुर जेएलएनएमसीएच में इलाज चल रहा है। साथ आने वाला भागलपुर जिले के सन्हौला महियामा निवासी उसका साला भी पॉजेटिव है। शुक्रवार को उसी शव एंबुलेंस से साथ आया बेलहर विशनपुर का तीसरा युवक भी कोरोना पॉजिटीव निकल गया है। गुरुवार सुबह ही सदर अस्पताल बांका ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। यह युवक मुंबई रेलवे में नौकरी करता है। एंबुलेंस के बांका जाने की जानकारी पर वह इस पर सवार हो गया था। बांका अस्पताल से भेजे गए सैंपल में यह पहला पॉजेटिव केस है। हालांकि शव लेकर लौटे चौथे युवक अमरपुर मैनमा निवासी का रिपोर्ट अभी निगेटिव है। इससे थोड़ी राहत मिली है। जिला में पहला मरीज सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। युवक के गांव विशनपुर को तीन किलोमीटर की सीमा में सील कर दिया गया है। उसके संपर्क में हर व्यक्ति की पहचान कर उसे जांच के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा है। जिला की सभी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

loksabha election banner

कोरोना मिलने पर विशनपुर सील, पुलिस सख्त

बिशनपुर गांव निवासी 36 वर्षीय युवक का शुक्रवार को कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट आते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। युवक मुंबई रेलवे में भी ग्रुप-डी की नौकरी करता है। एंबुलेंस पर सवार होकर वह घर निकल गया था। उसके पॉजेटिव होने पर बेलहर सीमा से सटे शंभूगंज के कई गांव में भी दहशत का माहौल है। लोागें को खुद के साथ बच्चों व स्वजनों के जिंदगी की चिंता सताने लगी है। गांव में सन्नाटा पसर गया है। गलियां, सड़कें सुनी पड़ गई है। प्रशासन ने तीन किलोमीटर दायरे में बसे गांवों को सील कर दिया है। विशनपुर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसका काम गुरुवार को भी हुआ था।

क्वांरटाइन होम की लापरवाही आ रही सामने

विशनपुर के संक्रमित युवक ने साल भर पहले ही रेलवे में नौकरी प्राप्त की है। उसके भागलपुर पहुंचने पर उसका चचेरा भाई गांव से उसे लाने भागलपुर गया। उसे साथ लेकर गांव आया। गांव में लोगों ने जानकारी के बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर जाने को कहा। कहने को तो वह क्वारंटाइन सेंटर के कागज पर चला गया। लेकिन सोमवार को क्वांरटाइन होम में भर्ती होने के बाद वह मंगलवार और बुधवार को खूब घुमा है। क्वारंटाइन होम में भोजन की सुविधा नहीं रहने के कारण युवक का भोजन उसके घर से आता था। उसकी मां और कई स्वजन साथ आते थे। इसी बीच वह कई बार घर भी गया। इसी दौरान बुधवार को अपने कई साथी के साथ वह गांव का हटिया भी चला गया। वहां साथी के साथ मुंबई से लौटने की पार्टी भी की। लेकिन युवक के कोरोना पॉजेटिव की खबर मिलने पर सभी सदमे में हैं।

उस केंद्र पर 15-16 लोग और क्वारंटाइन है। इस पार्टी में पास के नगेल गांव का भी एक युवक शामिल है। क्वारंटाइन होम में भोजन और निगरानी की व्यवस्था रहती तो वह युवक बाहर नहीं घुम पाता। स्वजन भी बच जाते। अब सब पर खतरा बढ़ गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया उससे सुल्तानगंज से गांव तक मिलने जुलने वाले का पता लगाया जा रहा है। सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा। गांव से तीन किलोमीटर दायरे तक के गांवों को सील कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.