Move to Jagran APP

Corona effect : प्रवासियों के साथ बढ़ रहे जिले में क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या, अब तक पहुंचे 20 हजार लोग

17 मई तक 19 हजार 674 प्रवासियों के भागलपुर पहुंचने की सूची जिला प्रशासन तक पहुंच गई है। 14 मई तक 13 हजार 189 प्रवासी जिले में पहुंचे थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 08:58 AM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 08:58 AM (IST)
Corona effect : प्रवासियों के साथ बढ़ रहे जिले में क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या, अब तक पहुंचे 20 हजार लोग
Corona effect : प्रवासियों के साथ बढ़ रहे जिले में क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या, अब तक पहुंचे 20 हजार लोग

भागलपुर, जेएनएन। जिले में लगातार प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक 20 हजार से अधिक प्रवासी जिले में प्रवेश कर चुके हैं। 17 मई तक 19 हजार 674 प्रवासियों के भागलपुर पहुंचने की सूची जिला प्रशासन तक पहुंच गई है। 14 मई तक 13 हजार 189 प्रवासी जिले में पहुंचे थे। प्रवासियों के बढऩे के साथ ही क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या भी बढ़ गई है। 14 मई तक मात्र 73 क्वारंटाइन सेंटर का उपयोग हो रहा था, जो 17 मई तक बढ़कर 137 हो गया है। अगले दो दिनों में इसकी संख्या डेढ़ सौ के करीब हो जाएगी। हालांकि जिला प्रशासन ने 273 क्वारंटाइन सेंटर चिन्हित कर रखा है।

loksabha election banner

14 दिन बाद हो रहे होम क्वारंटाइन

प्रखंड और पंचायत में बने क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन पूरा करने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। ऐसे लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। पंचायत के मुखिया, स्वास्थ्य कमी और चौकीदार को इनपर कड़ी निगरानी करने के लिए कहा गया है। प्रवासियों के आने से जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे यहां के लोगों में दहशत है। अधिकारी प्रवासियों पर नजर बनारख कर रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है। 

105 रैपिड रिस्पांस टीम

जिले में 105 रैपिड रिस्पांस टीम काम कर रही है। अभी तक 1806 लोगों का सैंपल लिया गया है। 225 लोगों को घरों क्वारंटाइन किया गया है। प्रखंड व नगर निकाय क्षेत्र 77 लोग क्वारंटाइन किया गया है। जिले में पांच कटेंटमेंट जोन, पांच बफर जोन है। गांव-गांव 73 टीम सर्वे कर रही है। अभी तक 26 लाख 87 हजार 670 लोगों का सर्वे हो चुका है।

मुख्य बातें

-19674 प्रवासी पहुंच चुके हैं भागलपुर

-133 लौटे हैं विदेश से

-11967 रखे गए हैं क्वारंटाइन सेंटर में

-137 क्वारंटाइन सेंटर का हो रहा उपयोग

-273 क्वारंटाइन सेंटर चिन्हित

-7907 व्यक्ति किए गए होम क्वारंटाइन

-87 लोगों का ब्लड सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकि

-179 किए गए हैं आइसोलेट

-1806 लोगों का अबतक भेजा गया है सैंपल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.