Move to Jagran APP

Corona effect : प्रदूषण घटा तो शीतल हुआ बैशाख, तापमान भी कम, बीच-बीच में बारिश भी

लॉकडाउन का असर शहर के तापमान पर भी पड़ा है। प्रदूषण का स्तर नीचे जाने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। पिछले साल की तुलना में गर्मी कम पड़ रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 12:00 PM (IST)
Corona effect : प्रदूषण घटा तो शीतल हुआ बैशाख, तापमान भी कम, बीच-बीच में बारिश भी
Corona effect : प्रदूषण घटा तो शीतल हुआ बैशाख, तापमान भी कम, बीच-बीच में बारिश भी

भागलपुर, जेएनएन। इस बार बैशाख में भी लोगों को शीतलता का एहसास हो रहा है। प्रदूषण का स्तर नीचे गिरने और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने अभी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

बैशाख यानि अप्रैल महीने में लोगों के घरों में एसी और कूलर चलने लगते थे। लोड बढऩे से बिजली ट्रिप होने लगती थी। इस बार तापमान 35 डिग्री के पार नहीं जा सका है। पिछले वर्ष तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।

लॉकडाउन का असर शहर के तापमान पर भी पड़ा है। प्रदूषण का स्तर नीचे जाने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले साल की तुलना में गर्मी कम पड़ रही है। पहले अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही जो तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच जाता था, अबकी 35 डिग्री से ऊपर नहीं जा पा रहा है।

सुबह और रात लग रही ठंड

अप्रैल का महीना बीतने वाला है। आम दिनों में अप्रैल शुरू होते ही गर्मी सताने लगती है, लेकिन इस बार आलम यह है कि सुबह और रात को चलने वाली हवाएं हल्की ठिठुरन पैदा कर रही हैं। लोगों को चादर-कंबल ढंक कर सोना पड़ता है। पंखा बंद कर देना पड़ रहा है। लोग ऐसी-कूलर नहीं चला पा रहे हैं।

अभी और होगी बारिश

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश से सप्ताह भर निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ओला और ठनका भी गिर सकता है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। इस वजह से मौसम में ठंडक महसूस हो रही है।

-पिछले वर्ष 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था अप्रैल में पारा

अप्रैल में तापमान

दिन            अधिकतम      न्यूनतम

17 अप्रैल     31.0            19.0

18 अप्रैल     31.4            19.9

19 अप्रैल     32.0             20.0

20 अप्रैल     35.0            19.8

21 अप्रैल     30.0            19.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.