Move to Jagran APP

Corona effect : जिला पार्षद और विधायक ने प्रवासियों की मदद की, राहत सामग्री दिए

Corona effect भागलपुर पहुंचे प्रवासियों को राहत साम्रगी दी गई। विधायक और जिला पार्षद ने क्‍वारंटन सेंटर जाकर प्रवासियों से बातचीत की।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 08:45 AM (IST)
Corona effect : जिला पार्षद और विधायक ने प्रवासियों की मदद की, राहत सामग्री दिए
Corona effect : जिला पार्षद और विधायक ने प्रवासियों की मदद की, राहत सामग्री दिए

भागलपुर, जेएनएन। खरीक उत्तरी के जिला परिषद सदस्य गौरव राय ने महाराष्ट्र, दिल्ली, जालंधर व गुजरात आदि राज्यों में फंसे खरीक, नारायणपुर व बिहपुर प्रखंड के कई जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराया। गौरव राय लॉकडाउन में मुंबई में ही रुके हैं। जरूरतमंदों ने फोन पर मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न माध्यमों से उनतक नकदी और राहत सामग्री पहुंचवाई। खरीक के तेलघी में बीमार टुनटुन की खबर मिलने पर उनके लिए दवा समेत अन्य राहत सामग्री भेजी।

loksabha election banner

वहीं कहलगांव के कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह एवं उनके पुत्र शुभानंद मुकेश की तरफ से प्रवासियों को मास्क, साबुन, सैनिटाइजर दिया गया। कहलगांव के एकचारी स्कूल स्थित क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन पूरा करने के बाद ये प्रवासी अपने घर जा रहे थे। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शहवाज आलम मुन्ना एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

संगठन को मजबूत करने का निर्णय, राहत भी बांटी

कहलगांव में राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रखंड समिति, पंचायत और बूथ कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की। संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक के बाद छोपाल टोला में 25 जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण भी किया गया। बैठक में विधायक रामविलास पासवान, प्रखंड अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव, नगर अध्यक्ष मो नदीम, रिजवान हुसैन, विश्वजीत कुशवाहा, रविशेखर, मो सज्जाद, चंदन आदि मौजूद थे।

क्वारंटाइन सेंटरों की बहाली पर युवा रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया धरना

सुल्तानगंज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर युवा रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने प्रखंड के रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को कृष्णगढ़ चौक पर धरना दिया। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाए गए सभी क्वारंटाइन सेंटर बदहाली के शिकार हैं। राज्य सरकार सभी सेंटर पर समुचित व्यवस्था करे। साथ ही अन्य प्रदेशों से आए हुए प्रवासी कामगार मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था करे। इस मौके पर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चंद्रवंशी नगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार उर्फ बंटी सिंह सहित अशोक दास रुपेश मिथुन रवि रोशन मणिकमल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.