Move to Jagran APP

Corona effect : लॉकडाउन में फंसे लोगों तक मदद पहुंचा रहे लोग, भोजन मिलते ही खिले जरूरतमंदों के चेहरे

जिले में लॉकडाउन में फंसे लोगों के सामने भोजन की परेशानी उत्‍पन्‍न हो गई है। लगातार सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उन्‍हें भोजन उपलब्‍ध करा रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 04:17 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 04:17 PM (IST)
Corona effect : लॉकडाउन में फंसे लोगों तक मदद पहुंचा रहे लोग, भोजन मिलते ही खिले जरूरतमंदों के चेहरे
Corona effect : लॉकडाउन में फंसे लोगों तक मदद पहुंचा रहे लोग, भोजन मिलते ही खिले जरूरतमंदों के चेहरे

भागलपुर, जेएनएन। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि लगातार काम कर रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों के बीच भोजन और राहत सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय लगातार जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उलपब्‍ध करा रहे हैं। उन्‍होंने बैजानी गांव में भी खाद्य सामग्री बांटा। इसके अलावा भागलपुर के भीखनपुर मुहल्‍ले में मजदूरों को खाद्य सामग्री दिए।

loksabha election banner

कई मोहल्लों में बांटा राहत

गोशाला समिति की ओर से लोदीपुर सहित कई इलाकों में प्रभारी मंत्री रोहित बाजोरिया के नेतृत्व में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान महामंत्री गिरधारी केजरीवाल, रामगोपाल पोद्दार,सुमित जैन, अंशु अग्रवाल, अभिषेक डोकानिया, मोनिका महेश्का आदि थे।

लायंस क्लब ने लोगों की मदद की

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम की ओर से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण करने का काम शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन, चैंबर के अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला, डॉ. पंकज टण्डन सामुदायिक किचन पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

ब्राह्मण मंडल ने राशन कराया उपलब्ध

मारवाडी ब्राह्ममण मंडल की ओर से शनिवार को सबौर में दर्जनों परिवारों को बीच राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया। वहीं, तिलकामांझी क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों को भी राशन दिया गया। इस दौरान डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, पार्षद हंसल सिंह, अश्विनी जोशी मोंटी, जॉनी संथालिया सहित कई थे।

रसोई में काम करने वाले सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चलाए जा रहे रसोई में काम करने वाले श्रमिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशांत विक्रम, संजय कुमार झा, अभिनंदन यादव, राजू महाराणा, विक्रम यादव, अश्विन खटोर, रिशु चौधरी, अनंत कुमार शर्मा थे। भाजपा नेता अश्विनी जोशी मोंटी ने दर्जनों श्रमिकों खाद्य सामग्री उपलब्‍ध कराई।

चर्च की ओर से राहत सामग्री का वितरित

भागलपुर धर्म प्रांत और साहेबगंज चर्च के पल्ली पुरोहित फादर वर्गीस की ओर से वार्ड नौ और दस में पांच सौ जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. बेसिन क्वाड्रेस, जिम्मी क्वाड्रेस, पंकज मोसेस, डॉ. रूबी हेंब्रम, बॉबी मोसेस के अलावा अन्य लोग थे।

मंदरोजा सहित कई इलाकों में भोजन का वितरण

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्मार्ट सिटी की ओर से मंदरोजा, उर्दू बाजार सहित कई इलाकों में सैकड़ों लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। वहीं, लोगों को मास्क भी दिए गए। इस दौरान विजय सराफ, मनोज कुमार, अध्यक्ष आशीष सराफ, मनीष चापरिया सहित कई थे।

नेताओं ने बांटे भोजन

पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर, श्‍वेता सिंह, जिया गोस्‍वामी, उपमहापौर राजेश वर्मा, पूर्व महापौर दीपक भुवानिया, अर्जित शाश्‍वत चौबे आदि नेताओं ने जिले के विभिन्‍न जगहों पर भोजन, खाद्य सामग्री, मास्‍क आदि बांटे। इसके अलावा राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और अभाविप लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन दे रहे हैं। अभाविप के आशुतोष तोमर ने घर-घर जाकर लोगों को भोजन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.