Move to Jagran APP

Corona effect : आपकी सेवा में खड़े हैं, नहीं सोने देंगे भूखा

युवा वर्ग भी इस मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। स्लम बस्तियों सहित शहर के कई इलाकों में पका भोजन और राशन का वितरण किया गया। राजनीतिक पार्टी भी सक्रिय हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 09:42 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 09:42 AM (IST)
Corona effect : आपकी सेवा में खड़े हैं, नहीं सोने देंगे भूखा

भागलपुर, जेएनएन। कोई भूखा न सोए, इस अभियान के तहत शहर के कई सामाजिक संगठन लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं। शहर के युवा वर्ग भी इस मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। स्लम बस्तियों सहित शहर के कई इलाकों में पका भोजन और राशन का वितरण किया गया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने भी अपने पार्टी के जिला कार्यालय में भोजन पैकेट तैयार किया। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्‍ध कराई। इसके अलावा भाजपा नेता अर्जित शाश्‍वत चौबे, पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर, श्‍वेता सिंह, जिया गोस्‍वामी, पूर्व महापौर दीपक भुवानिया, महापौर सीमा साहा, उप महापौर राजेश वर्मा, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख हरविंद नारायण भारती आदि ने अलग-अलग जगहों पर लॉकडाउन में अपने घरों में रह रहे लोगों को राहत सामग्री उपलब्‍ध कराई।

loksabha election banner

आरएसएस ने महादलित परिवारों को कराया भोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता मंच के द्वारा प्रखंड के लत्तीपुर मुसहरी में महादलित परिवारों को भोजन कराया गया। इस दौरान मंच के प्रांतीय समिति सदस्य प्रो. भोला कुंवर एवं जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश झा की अगुवाई में महादलित बस्ती में जाकर करीब 100 जरूरतमंद परिवारों के सभी सदस्यों को भोजन कराया गया। प्रो.कुंवर ने बताया कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के बीच भोजन व राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रवक्ता ने बताया कि यह मुहिम पूरे बिहपुर विस के सभी गांवों व टोलों में जरूरतमंदों के बीच चलाया जा रहा है। बिहपुर विधानसभा में किसी को भी भूखे नहीं रहने दिया जाएगा। यह पूरे लॉकडाउन अवधि तक चलता रहेगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर चंद्र यादव, बबलू ठाकुर, कपिलदेव मलिक, ऋषिदेव मलिक, मुन्ना ठाकुर व अनिल रविदास मौजूद थे।

सालों भर भोजन कराएगी गोशाला समिति

गोशाला समिति जरूरतमंदों को सालों भर भोजन कराएगी। समिति के महामंत्री गिरधारी केजरीवाल ने बताया कि लोग गोशाला समिति पहुंचकर भोजन कर सकते हैं। इधर, शहर के वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा के साथ समिति के मानव केजरीवाल ने कई इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया। वहीं, प्रभारी महामंत्री रोहित बाजोरिया, राम गोपाल पोद्दार पूरे दिन व्यवस्था में जुटे रहे।

मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल मदद को आगे आया

लॉकडाउन में फंसे लोगों के बीच मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। संयोजक अश्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि जरूरतमंद परिवार को चिन्हित कर राशन उपलब्ध कराया गया। राहत सामग्री की पैकिंग ब्राह्मण मंडल घर्मशाला में की जा रही है। इसमें अध्यक्ष नरेश मिश्रा , सचिव टोनी शर्मा, दिलीप शर्मा दीपू, चांद जोश , बिष्णु शर्मा, जगदीश मिश्रा पप्पू, हरि प्रसाद शर्मा, बेनी शंकर शर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं।

शहरी क्षेत्र में स्वर्णिका ज्वेल्स ने लोगों की मदद की

इशाकचक, इस्लामनगर, भीखनपुर, बरहपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में स्वर्णिका ज्वेल्स की ओर से पका हुआ भोजन वितरण किया। निदेशक हरिओम कुमार साह और राहुल आनंद ने बताया कि सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। लॉकडाउन तक यह काम जारी रहेगा।

मनोहरपुर में दिए गए राहत पैकेट

राढ़ी सेवा मंच की ओर से नाथनगर के मनोहरपुर गांव में 30 परिवारों के बीच 15-15 किलो राशन उपलब्ध कराया गया। संयोजक शैलेश कुमार दास के नेतृत्व में अभय घोष लाल, श्यामा घोष, डॉ. सीके घोष, शशांक घोष, अरुण कुमार घोष, कुमार अमृतम और विनोद सिन्हा ने राशन का वितरण किया। वहीं, भारती दत्ता, कोपल दत्ता, सीमा दास, मोना, नीलू, शाश्वत, संस्कृति ने पैकेट तैयार किए।

बच्चों के बीच भोजन और बिस्कुट का वितरण

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से शहर के कई इलाकों में 11 सौ लोगों को पका भोजन उपलब्ध कराया गया। वहीं बच्चों को भोजन के साथ बिस्कुट भी दिए गए। सत्यनारायण शर्मा, रंजीत झुनझुनवाला, संजय दास अजय राय, भवेश, शुभम, अमर, मनोज, मुन्ना गांधी, महेश तुलस्यान ने वितरण किया। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, विपिन बिहारी राहत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मेयर दीपक भुवांनिया, अध्यक्ष शिव अग्रवाल, महामंत्री अनिल खेतान, श्रवण बाजोरिया, संजय साह, रवि बुधिया थे।

लायंस क्लब ने कराया भोजन

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम की ओर से सामुदायिक रसोई में लोगों को भोजन कराया गया। इसमें मुख्य संयोजक सुधांशु शेखर, अभिषेक डोकानिया, अनिल गोयनका की भूमिका अहम रहा। क्लब के अध्यक्ष सुमित जैन ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे से शाम चार बजे तक छह सौ लोगों को भोजन कराया गया। इसमें डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, चैंबर अध्यक्ष अशोक भिवानी वाला और पूर्व मेयर दीपक भुवानिया का सहयोग मिला।

कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक

जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में नाथनगर में शारीरिक दूरी पालन कराने के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। नगर विधायक अजीत शर्मा ने भी लोगों से लॉकडाउन के पालन की अपील की। इस दौरान समाजसेवी संजय अग्रवाल, राजू महाराणा, विक्रम यादव, अभिनंदन कुमार यादव, मनोज पासवान अश्वनी खटोर सहित कई थे।

20 परिवारों को दी गई राहत सामग्री

बरारी में विक्रमशिला सेतु के नीचे रहने वाले 20 परिवारों को स्काउट एंड गाइड की ओर से राहत सामग्री दिए गए। सामग्री का वितरण महंत कृष्ण मोहन दास की स्मृति में किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बंजारा परिवार को पका भोजन कराया। इस दौरान सचिव प्रवीण झा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह, किरण कुमारी, सदानंद मंडल, डॉ. मुकेश कुमार दुबे, कृष्ण मोहन मिश्रा, राजीव मिश्रा, रूपम झा, सुकेशा देवी सहित कई थे।

जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण

नॉन स्टूडेंट्स क्लब की ओर से मंसूरगंज इलाके में 250 परिवारों के बीच राशन का वितरण किया गया। इस दौरान जोगसर थानाध्यक्ष विशबन्धु कुमार, मनोज मायकल, सुधीर भगत, प्रमोद टेकरीवाल, शंकर गुप्ता, शंभू गुप्ता, ठाकुर मोहित सिंह, सानन गुप्ता, नितेश टेकरीवाल, श्रवण भारद्वाज, सुमित गुप्ता, सार्थक गुप्ता सहित कई थे।

दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की मदद की

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने बताया कि भागलपुर जिले के हजारों परिवार दिल्ली, पंजाब, यूपी और कई प्रदेशों में फंसे हुए है। राजद की ओर से रविवार को पांच सौ लोगों को राहत पहुंचाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.