Corona effect : भाजपा जिलाध्यक्ष ने कर्मयोगियों को दिए खाद्य सामग्री के पैकेट
पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन है। इस दौरान कुछ लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न हो गया। भाजपा ने जिले में 10 हजार लोगों को खाद्य सामग्री दिया।
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर रेलवे जंक्शन पर गुरुवार की सुबह समाचार पत्र वितरण करने पहुंचे कर्मयोगियों को भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने खाद्य सामग्रियों का पैकट उपलब्ध कराया। 65 कर्मयोगियों को दिए गए खाद्य सामग्री के 11-11 किलो के पैकेट में चावल, आटा, सरसों तेल, चूड़ा, चीनी, दाल, नमक, आलू आदि हैं। इस दौरान दिलीप निराला, अभिनव कुमार, उमाशंकर, संजीब कुमार, देवव्रत घोष, प्यारे हिंद, प्रिंस मंडल, अजीत गुप्ता, जीवन कुमार, गुड्डू राय शामिल थे। कर्मयोगियों को पीएसएम के वरीय प्रबंधक प्रभाकर नाथ तिवारी ने खाद्य सामग्री का पैकट दिये।
भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि जिले में अब तक 10 हजार से ज्यादा पैकेट खाद्य सामग्री जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई गई है। भोजन उपलब्ध कराने का सिलसिला पिछले 35 दिनों से जारी है। भाजपा के जिला कार्यालय में प्रतिदिन कार्यकर्ता खाद्य सामग्री का पैकैट निर्माण कर रहे हैं।
रोहित पांडेय ने कहा कि अब जबकि भागलपुर में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस कारण यह समय यहां के लोगों के लिए कठिन और चुनौती भरा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शतप्रतिशत लॉकडाउन का पालन करें। तभी कोराना वायरस पर विजय प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के अलावा जिला प्रशासन की प्रशांसा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कठोर और साहसिक कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन पूरी तरह कर्तव्य का निर्वह्न कर रहे हैं। यहां का पुलिस प्रशासन, डॉक्टर और स्वास्थकर्मी पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने जिला प्रशासन ने अपील की है कि लॉकडाउन को पूरी तरह सख्ती से लागू कराया जाए। उन्होंने सरकारी कार्यालय को पुन: लॉकडाउन तक बंद कराने का आग्रह किया।
भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश से कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने का संकल्प लिया हैं। पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व राज्य के अलावा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रही है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि इस दौरान ऐसे लोग जिन्हें आज भोजन उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें निश्शुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा।