Corona effect : जमालपुर थानाध्यक्ष बोल रहे हैं, मैं डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय... क्या हाल है
डीजीपी ने थानाध्यक्ष से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना के सबसे अधिक मामले जमालपुर में ही हैं। सतर्कता बरती जा रही है ना लॉकडाउन का पालन सही से हो रहा है ना!
मुंगेर, जेएनएन। जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार बोल रहे हैं! मैं गुप्तेश्वर पांडेय, डीजीपी बिहार बात रहा हूं। क्या हाल है, कुशल से हैं ना। बुधवार की सुबह जब जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के मोबाइल पर डीजीपी का फोन आया, तो थानाध्यक्ष भी हैरान रह गए।
डीजीपी ने दिए निर्देश
डीजीपी ने थानाध्यक्ष से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना के सबसे अधिक मामले जमालपुर में ही हैं। सतर्कता बरती जा रही है ना, लॉकडाउन का पालन सही से हो रहा है ना! डीजीपी ने थानाध्यक्ष और उनके परिवार के बारे में भी कुशल- क्षेम पूछा। डीजीपी ने पूछा-क्या आपकी पत्नी-बच्चे आपके साथ ही रहते हैं। इस पर रंजन ने बताया कि उनकी पत्नी और अन्य स्वजन पटना में ही हैं। डीजीपी ने आत्मीयता जताते हुए पूछा कि यदि पटना में उनके परिवार को कोई जरूरत हो तो बेहिचक बताएं। हर संभव मदद की जाएगी। इस पर थानाध्यक्ष ने किसी तरह की दिक्कत नहीं होने की बात कही। डीजीपी ने थानाध्यक्ष को प्रतिबंधित क्षेत्र में विशेष निगरानी करने और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित करने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि डीआइजी मनु महाराज और एसपी लिपि ङ्क्षसह 24 घंटे जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं।
लॉकडॉउन का पूरा पालन कराया जा रहा है
वरीय अधिकारी भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। लॉकडॉउन का पूरा पालन कराया जा रहा है। एसपी लगातार मूवमेंट करती हैं। थानाध्यक्ष ने डीजीपी को फोन पर कहा कि कई मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं। उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बुलंद किया जा रहा है। डीजीपी ने थानाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की और सुरक्षित होकर इसी तरह मुस्तैद करते रहने को कहा। डीजीपी ने कहा कि आपलोगों पर ही सभी को भरोसा है। करीब पांच मिनट तक डीजीपी ने फोन पर बात की और इलाके की खबर ली। उन्होंने छोटे से बड़े पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का हौसला भी बढ़ाया।