Corona effect : 20 शिक्षिका ले रहीं ऑनलाइन कक्षाएं, मोबाइल नंबर जारी
ऑनलाइन पढ़ा कर हर हाल में कोर्स पूरे किए जाएंगे। जिन शिक्षकों को कोर्स पूरा हो गया है वे ऑनलाइन ही छात्रों को रिवाइज कराएंगे और उनके डाउट्स दूर करेंगे।
भागलपुर, जेएनएन। लॉकडाउन की अवधि बढऩे और कॉलेज के बंद रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। ऑनलाइन पढ़ा कर हर हाल में उनके कोर्स पूरे किए जाएंगे। जिन शिक्षकों को कोर्स पूरा हो गया है वे ऑनलाइन ही छात्रों को रिवाइज कराएंगे और उनके डाउट्स दूर करेंगे।
उक्त बातें सबौर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कामिनी दुबे ने कही। उन्होंने कहा विभिन्न विषयों की पढ़ाई के लिए 20 शिक्षकों को लगाया गया है। जो वाट्सएप ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को पढ़ाने में लगे हैं। इस कार्य के लिए वे डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य आयामों का भी उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने छात्रहित में अपना मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है ताकि जो छात्र अब तक ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ पाए हैं वे भी संपर्क में आ सकें।
प्राचार्य ने कहा कि हमने चार से पांच बजे का समय निर्धारित कर रखा है। छात्र जो कक्षा में नहीं आते थे वे भी ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ उठा रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के प्रति छात्रों का भी रुझान बढ़ा है।
इन शिक्षकों ने शुरू की है ऑनलाइन पढ़ाई
1. डॉ. कामिनी दुबे (प्रभारी प्राचार्य) इतिहास विभाग - 9801734004
2. प्रो. हरेराम मिश्रा, इतिहास -9430024673
3. प्रो. ब्रजकिशोर चौबे, इतिहास - 9934452396
4. डॉ. अजीत कुमार, समाजशास्त्र - 9304266716
5. डॉ. प्रभाष कुमार राजहंस, गणित - 9931865621
6. डॉ. नाज परवीन, अर्थशास्त्र - 8969467629
7. डॉ. संजय जायसवाल, राजनीतिशास्त्र - 9905862989
8. डॉ. अशोक झा, भौतिकी - 9431609905
9. डॉ. वरूण कुमार मिश्रा, रसायन विज्ञान - 9973049422
10. डॉ. मिहिर मोहन मिश्रा सुमन - 7739499189
11. डॉ. अमित घोष, अंग्रेजी - 9431871311
12. डॉ. राकेश रंजन, हिंदी - 9430687576
13. डॉ. विनोद सिंह, भूगोल - 7870154818
14. डॉ. जेडआइ रिजवी, उर्दू - 9931865632
15. डॉ. महेश राय, वाणिज्य - 9430694077
16. डॉ. पारशमणि झा, वाणिज्य - 7079326394
17. प्रो. अजय कुमार झा, वाणिज्य - 8789495313
18. डॉ. राजीव रंजन सिंह, मनोविज्ञान - 9431257454
19. डॉ. अशोक कुमार झा, ग्रामीण अर्थशास्त्र - 7667867252
20. डॉ. स्मिता कुमारी, राजनीतिशास्त्र - 9113493405