Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019 : महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, बोले-अहंकार के कारण BJP हारी Bhagalpur News

झारखंड विधानसभा चुनाव का जनादेश झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन के पक्ष में आया है। स्पष्ट बहुमत के साथ झारखंड के अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का राजतिलक तय हो गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 10:18 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:18 AM (IST)
Jharkhand Election Result 2019 : महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, बोले-अहंकार के कारण BJP हारी Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। झारखंड में महागठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। खलीफाबाग चौक पर मिठाइयां बांटी। विधायक अजीत शर्मा के निवास पर ढोल-नगाड़े भी बजाए और पटाखे छोड़े। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद ने कहा कि यह जनता की जीत है। नरेंद्र मोदी और अमित साह के अहंकार को जनता ने तोड़ दिया। जिला महिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की विजय है। सोइन अंसारी, अभिषेक चौबे, सौरभ पारिख, पूजा साह, मिंटू कुरैशी, राकेश साह, विवेक जैन आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि झारखंड की जनता ने कांग्रेस गठबंधन को अपना मत दिया। बधाई देने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित आनंद, मुजफ्फर अहमद, हाजी मोनाजिर, संजय राणा, प्रशांत बनर्जी, शाहिद हुसैन आदि कांग्रेसी शामिल थे।

loksabha election banner

नवगछिया : झारखंड में महागठबंधन की मिली जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शीतल सिंह निषाद ने नवगछिया गोशाला रोड स्थित कैंप कार्यलय में जीत की खुशी में लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत तेजी से भाजपा का सफाया हो रहा है। झारखंड में कांग्रेस व अन्य दलों की जीत से काफी खुश हूं। इस मौके पर सुनील चौधरी, बाल्मिकी कुंवर, अशोक सिंह निषाद व अन्य लोग मौजूद थे। वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने भी मिठाई बांट कर खुशियां मनाईं।

खरीक : विधानसभा चुनाव में झारखंड में महागठबंधन की जीत पर खरीक में राजद नेता जश्न मनाया एवं जिला मीडिया प्रभारी आजाद अंसारी के नेतृत्व में लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, अंसार अंसार,दिनेश प्रसाद साह आदि मौजूद थे। वहीं बिहपुर राजद प्रखंड अल्पसंख्यक सेल के पूर्व अध्यक्ष मु. जहांगीर के अगुवाई में मिठाइयां बांटकर झारखंड विस चुनाव में महागठबंधन दलों के शानदार जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, राधाकृष्ण ङ्क्षसह, मोइन राईन,महमूद गजनवी, सबरार आलम,मुस्तकीम,कुंदन यादव,अहमद मतवाला आदि समेत अन्य कई राजद व कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

कहलगांव : झारखंड में भाजपा सरकार की विदाई और महागठबंधन की जीत पर कहलगांव में राजद, कांगेस, रालोसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। स्टेशन चौक पर जमकर गुलाल उड़ाए और आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटीं। लालू यादव, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस जश्न में राजद प्रखंड अध्यक्ष बासूकीनाथ यादव, कांगेस के प्रवीण राणा, अरुण गुप्ता रालोसपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, पवन भारती, नदीम परवेज, प्रीतम यादव, लालू यादव, अविनाश कुमार आदि ने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।

सुल्तानगंज : झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, झामुमो एवं राजद के महागठबंधन को मिली शानदार जीत एवं पूर्ण बहुमत मिलने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विनय शर्मा ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए तमाम नव निर्वाचित विधायकों को बधाई दी है। इस जीत का सारा श्रेय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित प्रियंका गांधी हेमंत सोरेन एवं तेजस्वी यादव को दिया है। इधर राजद के पूर्व प्रत्याशी तथा पूर्व प्रमुख प्रो.रामावतार मंडल ने भी इसे सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सद्भाव की जीत बताते हर्ष व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.