Move to Jagran APP

जानें कौन हैं भागलपुर के हुनरबाज आकाश, जिनकी परफार्मेंस देख फूट-फूट पर रो पड़ी परिणीति चोपड़ा

कलर्स चैनल रियल्टी शो हुनरबाज बिहार भागलपुर के हुनरबाज हैं आकाश सिंह। जिनकी परफार्मेंस देख हिंदी फ‍िल्‍म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फूट-फूट पर रो पड़ी। करण जोहर और मिथुन चक्रवर्ती ने भी उनकी काफी प्रशंसा की है। भागलपुर का नाम भारत में रौशन किया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 06:35 PM (IST)
जानें कौन हैं भागलपुर के हुनरबाज आकाश, जिनकी परफार्मेंस देख फूट-फूट पर रो पड़ी परिणीति चोपड़ा
आकाश सिंह और फ‍िल्‍म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। कलर्स चैनल रियल्टी शो हुनरबाज : आकाश सिंह को अब भारत में बहुत लोग जानने लगे हैं। वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं। जमसी गांव में उनका प्रारंभिक जीवन व्‍यतीत हुआ है। काफी गरीबी में उनका जीवन बीता है। अब आकाश सिंह को नई पहचान मिली। उनके पिता राजकिशोर सिंह वाहन चालक हैं। मां पुष्‍पा देवी गृहणी है। छोटा भाई रवि सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। आकाश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में हुई। 10 की परीक्षा सबौर उच्‍च विद्यालय से उन्‍होंने उत्‍तीर्ण की है। आइकॉम बीएन कॉलेज भागलपुर से व बीकॉम मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर से उन्‍होंने की। अभी वे 25 वर्ष के हैं।

prime article banner

खुद को बनाया योग्‍य

आकाश सिंह ने अपने आप को खुद से ढाला है। गरीबी से तंग जीवन को संवारने के लिए उन्‍होंने खूब मेहनत की। एरियल एक्‍ट में दक्षता हासिल करने के लिए पेड़ों का सहारा लेते थे। कई-कई घंटे पेड़ पर लटके रहे तो विभिन्‍न करतब दिखाते थे। इसके लिए उन्‍होंने नृत्‍य का भी सहारा लिया। वे डांस का अभ्‍यास करने भागलपुर कोतवाली चौक के पास स्थित लक्‍की ब्रदर्स स्‍टुडियो जाया करते थे। वहां के संचालक ने उन्‍होंने काफी सहयोग किया।

आकाश रियल्टी शो में भाग लेना चाहते थे। इस कारण उन्‍होंने कोलकाता और मुंबई का रूख अख्तियार कर लिया। कई जगह उन्‍होंने ऑडिशन दिए। लगातार असफल होने के बावजूद भी उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी। पैसे की कमी के कारण उन्‍होंने कई दिनों तक भूखे रहना पड़ता था। घर की थी बेहतर स्थिति नहीं थी जो यहां से रुपये मंगाया जा सके। किसी तक वे अपना जीवन यापन मुंबई में कर रहे थे। इसी दौरान एक दिन वे मुंबई में शिवाजी पार्क पहुंचे। जहां उन्‍होंने श्रीसमर्थ व्‍यायाम मंदिर में शरण ली। उदय देश पांडेय ने उनका वहां काफी सहयोग किया। रहने को जगह दी। पांच साल से वहीं रह रहे हैं। रुपये के लिए उन्‍होंने इधर-उधर कुछ भी करना भी शुरू कर दिया। किसी तरह जीवन कट रहा है।

इसके बाद उन्‍हें कलर्स चैनल रियल्टी शो हुनरबाज में शामिल होने का अवसर मिला। शो के प्रोमो से ही वे भारत के स्‍टार बन गए। उनका पहला एपिसोड देखने के लिए लोग इंतजार करने लगे। इसकी सूचना लोगों ने लगातार इंटरनेट मीडिया पर वायरल की। पहले एपिसोड को देखने के बाद लोगों ने खूब उनका साथ दिया। उनकी कला की काफी प्रशंसा की।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लगाया गले

उनकी कहानी सुनकर जज परिणीति चोपड़ा काफी भावुक हो गईं। उनके आंखों से आंसू बहने लगे। उनका प्रदर्शन देखकर वे रोमांचित थीं। उन्‍होंने आकाश सिंह को गले लगा लिया। मिथुन चक्रवर्ती का गला रूंध गया। करण जौहर ने कहा- मैंने ऐसा प्रदर्शन नहीं देखा था। उनके प्रदर्शन को अब तक बेहतरीन कला बताया। होस्‍ट भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने भी हंसी मजाक के अंदाज में उनकी काफी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें - आकाश के हुनर के कायल हुए बालीवुड के दिग्गज, करण जौहर ने कहा इससे बेहतर परफॉर्मेंस नहीं देखा, भावुक हुईं परिणीति चोपड़ा

यह भी पढ़ें - बिहार के गुंजन की अद्भुत कला देख मनोज मुंतशिर रह गए दंग; बादशाह और शिल्‍पा शेट्टी की आंखों से भी छलके आंसू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.