जल-जीवन हरियाली यात्रा : आज आएंगे CM नीतीश कुमार, जानिए... कैसा है उनका कार्यक्रम Bhagalpur News
बांका और भागलपुर में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम की सारी तैयारी कर ली गई है। इन जिलों में वे कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे।
भागलपुर, जेएनएन। जल-जीवन हरियाली यात्र के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह सफियाबाद हवाई अड्डे से बांका के लिए रवाना होंगे। यात्र क्रम में बुधवार को वे मुंगेर पहंचे और वहीं रात्रि विश्रम किया। बांका में वे चांदन जलाशय का निरीक्षण करने के बाद दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से भूलनी आएंगे।
जल-जीवन-हरियाली योजनान्तर्गत दुर्गा पोखर का जीर्णोद्धार, पौधारोपण एवं सुंदरीकरण कार्य का सीएम अवलोकन करेंगे। साथ ही जीरो टिलेज कृषि विधि एवं कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को भी देखेंगे। दोपहर 12.45 बजे जल-जीवन-हरियाली जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे पंचायत सरकार भवन में जल-जीवन-हरियाली से संबंधित समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ-साथ नौ विभागों के प्रधान सचिव उपस्थित रहेंगे। वहां जिले के लिए 15362.88 लाख से 136 योजनाओं का शिलान्यास और 43033.31 लाख से 50 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
मुंगेर में रात्रि विश्रम करेंगे मुख्यमंत्री: इससे पहले जल जीवन हरियाली यात्र के क्रम में बुधवार की संध्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे। हवाई अड्डे से वे परिसदन पहुंचे। कुछ देर बाद वे बिहार योग विद्यालय गए।
वहां की छाया समाधि पर उन्होंने स्वामी सत्यानंद सरस्वती की तस्वीर को नमन किया। वे बिहार योग विद्यालय विश्व योग पीठ के प्रधान पद्मविभूषण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मुलाकात की। सीएम ने बिहार योग विद्यालय की छत से मुंगेर के सौंदर्य और गंगा का अवलोकन किया। उन्होंने स्वामी जी के साथ योग पर चर्चा की।
बांका-भागलपुर के कार्यक्रमों के बाद सीएम पुन: मुंगेर लौट आएंगे तथा गुरुवार को मुंगेर परिसदन में रात्रि विश्रम करेंगे। 10 जनवरी को मुख्यमंत्री जल जीवन हरियाली यात्र के तहत सुबह 11 बजे जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत जाएंगे।