बांका गैस सिलेंडर ब्लास्ट: सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त किया शोक, मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
बांका गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं।
जागरण टीम, बांका। बांका जिले के रजौन प्रखंड के राजावर गांव में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। गैस सिलेंडर विस्फोट में हुई मौतों पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदन व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी, बांका को मृत बच्चों के परिजनों को आज ही चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि के भुगतान का निर्देश दिया है।
- सिलेंडर हादसें से खत्म हो गया अशोक का परिवार
- जख्मी अशोक को इलाज के लिए रजौन अस्पताल में कराया भर्ती
राजावार में एक सिलेंडर हादसे से प्रकाश पासवान की पूरी दुनिया उजड़ गई है। इसके छोटे-छोटे चार बच्चे की मौत हो गई। जबकि अशोक के भाई प्रकाश पासवान की एक बेटी की मौत हुई है। बच्चे को बचाने में जख्मी हुए अशोक को इलाज के लिए रजौन पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हर आखें रोई है। कई घरों में हादसे के बाद चूल्हें भी नहीं चले। प्रकाश एवं अशोक दोनों भाई मछली का कारोबरी है। मंगल का दिन उनके लिए अमंगल साबित हो गया है।
पढ़ें: झाझा स्टेशन पर हुआ युवक का आरटीपीसीआर टेस्ट, रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, तब तक पहुंच गया पश्चिम बंगाल
रोते हुए अशोक ने बताया कि दो दिन पहले ही नया सिलेंडर लाए थे। उन्हें क्या पता था कि यह सिलेंडर उनकी दुनिया उजाड़ देगी। शिवानी, सीमा, अंशु एवं अंशुका कुमार उसके चार बच्चे की एक साथ मौत ने परिवार को हिला कर रख दिया है। उनके तीन बच्चे गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। जबकि, प्रकाश की बेटी सोनी गोद में थी। सोनी की मां रेणु देवी, दादी सहित सभी परिवार का सदमें में हैं। जबकि सरिता देवी पिछले सप्ताह पथरी का इलाज कराई है। इस कारण उसकी स्थिति और खराब है।