स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया स्थापना दिवस
मारवाड़ी युवा मंच ने अपना 36वां स्थापना दिवस बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया।
भागलपुर। मारवाड़ी युवा मंच ने अपना 36वां स्थापना दिवस बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया। बलसुबोधनी पाठशाला में बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल में चार कूड़ेदान रखे गए। मंच के अध्यक्ष अश्रि्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि स्कूल में पौधारोपण किया गया और बच्चों को सफाई के लिए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख हरविन्द नारायण भारती ने भी बच्चों को हरियाली बनाने के लिए जागरूक रहने को कहा। पूर्व अध्यक्ष दिनेश महेशका ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रातीय उपाध्यक्ष आलोक बजाज ने किया। इस मौके पर प्राचार्य सत्यनारायण मंडल, संयोजक रंजीत सिवानीवाला, सह संयोजक अभिषेक सफर, मनोज चूड़ीवाला , आलोक बजाज सहित अन्य सदस्य थे।