Move to Jagran APP

फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं... तो जान लिए... यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है Bhagalpur News

फास्ट फूड या चिपचिपा चीज खाने के बाद मुंह की सफाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर वैक्टिरिया पैदा होते हैं। उसके द्वारा एसिड छोडऩे से दांतों की नसें संक्रमित होती हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 09:41 AM (IST)
फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं... तो जान लिए... यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है Bhagalpur News
फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं... तो जान लिए... यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम हेलो डॉक्टर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने फोन के माध्यम से पाठकों को चिकित्सकीय सलाह दी। उन्होंने कहा कि चॉकलेट और फास्ट फूड के लगातार सेवन से दांतों की नसें संक्रमित होती हैं। दांत कमजोर हो जाते हैं। उनमें कीड़ा लगने की आशंका बढ़ जाती है।

loksabha election banner

फास्ट फूड या चिपचिपा चीज खाने के बाद मुंह की सफाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर वैक्टिरिया पैदा होते हैं। उसके द्वारा एसिड छोडऩे से दांतों की नसें संक्रमित होती हैं। हड्डी में जख्म होते ही दांतों में दर्द होने लगता है। कुछ दिनों बाद संक्रमण के कारण दांत कमजोर होकर हिलने लगते हैं। 10 से 20 वर्ष के आयु वर्ग में यह समस्या सामने आती है। इसलिए रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है। लगातार कब्ज रहने से पायरिया हो सकता है। इसमें मुंह से बदबू आने लगती है। रेशेदार फलों का सेवन और हरी साग-सब्जी खाने से कब्ज नहीं रहेगा। दांतों के बीच फंसे अन्न कण भी बाहर निकल जाते हैं।

प्रश्न : दांत में दर्द होता है। पानी पीने में भी परेशानी होती है। - अजय शर्मा, कजरैली

दांतों में अन्न कण फंसने से सडऩ हो सकती है। सुबह-शाम ब्रश करें। ज्यादा परेशानी हो तो अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : मसूढ़ों से खून निकलता है और बदबू भी आती है। - देवनंदन सिंह, नयागांव

दांतों की अच्छी तरह सफाई नहीं करने से गंदगी की परत जमने लगती है। इससे पायरिया होता है। अंगुली से दांत की सफाई नहीं हो पाती। ब्रश से सफाई करें। दांतों पर ब्रश से दबाव नहीं दें।

प्रश्न : मेरी उम्र 35 वर्ष है। दांत टूट रहे हैं। इसे रोकने के लिए क्या उपाय है। - किशोर कुमार, सुल्तानगंज

दांत नहीं टूट रहे होंगे बल्कि दांतों के पीछे जमी गंदगी की परत गिर रही होगी। डॉक्टर से दिखा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 14 वर्ष है। दांतों के बीच अन्न कण नहीं फंसते हैं, लेकिन दर्द होता है। - आयुष कुमार, सबौर

दांतों के बीच अन्नकण फंस रहे हैं आपने ध्यान नही दिया है। गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करें। इससे आराम मिलेगा।

प्रश्न : ब्रश करने से मसूड़े से खून आता है। बदबू भी आती है। - अंजू कुमारी, असरगंज

आपको पायरिया है। इलाज से पायरिया समाप्त नहीं होता। गंदगी और कब्ज रहने की वजह से पायरिया होता है। दांतों की सफाई और मसूढ़ों की मालिश अच्छी तरह करें। रात को सोते समय भी मुलायम ब्रश से दांतों की सफाई करें।

प्रश्न : मसूढ़ा में सूजन है। दर्द भी होता है। - सोनी देवी, सुल्तानगंज

सुपाच्य भोजन करें। कब्ज की वजह से भी पायरिया होने की संभावना रहती है। सोते समय माउथ वाश से कुल्ला कर लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 19 वर्ष है। मसूढ़ा से खून आता है और बदबू भी है। - सुमन, भागलपुर

दांतों के बीच अन्न कण फंसने और फास्ट फूड के सेवन से चिपचिपे पदार्थ चिपक जाते हैं। सफाई नहीं करने की वजह से कुछ दिनों बाद नसें संक्रमित होती हैं और मसूढ़ों से खून और बदबू आने लगती हैं। दांतों की सफाई करा लें।

प्रश्न : दांत पीले होने लगे हैं। पानी पीने से कनकनाता भी है। - श्रवण गुप्ता, कहलगांव

फ्लोराइड युक्त पानी पीने से दांत पीले हो जाते हैं। अगर गर्भावस्था में मां फ्लोराइड युक्त पानी पीती है तो इससे गर्भस्थ शिशु भी प्रभावित होता है। दंत चिकित्सक से इलाज करा लें।

प्रश्न : ऊपर के दांत बनवाए गए हैं। सोते समय बदबू आती है। - विनोद सिंह, असरगंज

रात को सोते समय दांत को खोलकर बंद बर्तन में रखें। सुबह दांत की अच्छी तरह सफाई करें। कब्ज नहीं रहे इसका ध्यान रखें। हरी सब्जी खाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.