Move to Jagran APP

पीएम मोदी के हनुमान ने पहली बार BJP नेताओं पर साधा निशाना! बोले चिराग पासवान- बिहार में भ्रष्टाचार की बयार

च‍िराग पासवान अपने लोकसभा क्षेत्र जमुई पहुंचे। उन्‍होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल द‍िया। कई आरोप लगाए। ब‍िहार के कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि- रिश्तेदारों को योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 01:22 PM (IST)
पीएम मोदी के हनुमान ने पहली बार BJP नेताओं पर साधा निशाना! बोले चिराग पासवान- बिहार में भ्रष्टाचार की बयार
जमुई में पत्रकार वर्ता करते सांसद च‍िराग पासवान।

संवाद सहयोगी,जमुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कभी भी कुछ नहीं बोलने वाले जमुई सांसद च‍िराग पासवान ने इस बार ब‍िहार के भाजपा के मंंत्रियों पर हमला कर दिया। उनके न‍िशाने पर ब‍िहार के उपमुख्‍यमंत्री  तारकिशोर प्रसाद रहे। हालांकि ज्‍यादा आरोप उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश  कुमार पर लगाए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने रश्तेदारों को योजनाओं का लाभ देने के मामले में अप्रत्यक्ष रूप से डीप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को भी घेरा। वे शुक्रवार को परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

prime article banner

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद यात्रा के दौरान ही मैंने सीएम मुख्यमंत्री की नीतियों का विरोध किया है। सात निश्चय को लेकर हमेशा उन्‍होंने सवाल उठाए हैं। आने वाले समय में बिहार के इतिहास में सात निश्चय योजना भ्रष्ट्राचार की सबसे बड़ी योजना होगी। अब धीरे-धरे इसके खुलासे भी होने लगे हैं। सरकार व उनके के मंत्रियों के ऊपर एक से एक आरोप लग रहे हैं।

बिहार के मंत्री अपने घर व परिवार के सदस्यों को योजना का लाभ दिलाने में लगे हैं। सत्ताधारी पार्टी जदयू के मंत्री भी कई योजनाओं का लाभ अपने घर के सदस्यों व रिश्तेदारों को लाभ दिया है। इसके बावजूद सीएम कहते हैं कि भ्रष्ट्राचार के प्रति लेकर जीरो टालरेंस की नीति है। परंतु अपने नेता की बारी आती है तो उनकी यह जीरो टालरेंस की नीति शांत हो जाता है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। अपनी पार्टी के नेताओं के बारे में कभी भी जांच नहीं कराया जाता है। कोई कार्रवाई नहीं होती है। इससे लगता है है कि इसमें मुख्यमंत्री का कहीं न कहीं संरक्षण प्राप्त है। बरहाल यह तमाम मामले जांच का विषय है।

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद यात्रा को लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। इस दौरान पता चला है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से नफरत करती है। लोगों का बढ़ता रूझान बिहार फसर्ट बिहारी फस्र्ट की ओर बढ़ता जा रहा है। विधानसभा चुनाव में मेरी पार्टी महज 143 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। अगर 243 पर लड़ती तो लोजपा का मत प्रतिशत 13 से 14 प्रतिशत होता। आज की तारीख में 15 प्रतिशत मत लाने वाली पार्टी के मुखिया बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय है। यह यात्रा विशवास दिलाती है है कि मध्यावधि चुनाव में लोजपा का प्रदर्शन काफी बेहतर होगा। चुनाव के बाद सरकार बनाने में लोजपा की भूमिका अहम होगी। चिराग ने कहा कि तारापुर और कुश्ेश्वर स्थान से लोजपा चुनाव लड़ेगी। इन्हीं राजनीति कारणों से जमुई कम आ रहा हूं। परंतु मेरा संकल्प है कि जमुई को बिहार में विकसित श्रेणी में लाउंगा।मेरे सांसद बनने के बाद यहां 90 प्रतिशत गांवों में विद्युतीकरण की योजना पहुंची है। राज्य सरकार मेरी योजनाओं में अड़चन पैदा करती है। मेडिकल कालेज में सरकार ने काफी अड़चनें लगाई हैं। इसके बावजूद मैं निरंतर इन अड़चनों को दूर करने के प्रायास में लगा हूं।

केन्द्रीय विद्यालय,पासपोर्ट आफिस और रेल से जुड़ी कई केन्द्रीय योजनाओं को मैंने धरातल पर लाया है। बिहार में आज भी रोजगार की समस्या बनी है। सरकार की 19 लाख रोजगार देने का वायदा पूरी तरह फेल है। स्वस्थ और शिक्षा को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में भी मैंने कई बार सरकार को अवगत कराया है। लाचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इसपर संज्ञान नहीं लेती है। चिराग पासवान को अपना विरोधी मानती है। केंद्र स्तर की योजनाओं को मैंने पूरी तरह से धरातल पर लाया है। अगर सरकार की यही नीति रही तो मैं आन्दोलन करूंगा। परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष राजु तिवारी,जिला अध्यक्ष जीवन स‍िंंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रोबिन सिंह, संजय पासवान,रविशंकर पासवान,प्रवक्ता चंदन स‍िंंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.