Move to Jagran APP

Chhath Puja 2020: आस्था के साथ उमंग से घाटों पर रहा उत्सवी माहौल

Chhath Puja 2020 मधेपुरा में कोरोना संक्रमण के बावजूद विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भगवान भास्‍कर की पूजा अर्चना की। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक उत्‍सवी माहौल रहा। छठ घाटों पर सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए थे।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 02:34 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 02:34 PM (IST)
Chhath Puja 2020:  आस्था के साथ उमंग से घाटों पर रहा उत्सवी माहौल
मधेपुरा में छठ घाट पर सेल्‍फी लेती युवतियां

मधेपुरा, जेएनएन। जिले भर में आस्था के साथ उमंग भरे माहौल में छठ महापर्व मनाया गया। उदयीमान भगवान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में उत्सव भरे माहौल में सुबह भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पण किया गया। कोरोना को लेकर प्रशासन ने इस बार गाइड लाइन जारी किया था। लेकिन आदेश बेअसर रहा। घाट पर लोग बिना मास्क के रहे। कई घाटों को सैनिटाइज भी नहीं किया गया था।

loksabha election banner

उदाकिशुनगं में शांति व उल्लास के साथ मनी छठ

अनुमंडल क्षेत्र में उदयीमान सूर्य को अद्र्ध प्रदान किए जाने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ शांति और उल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस बार अधिकांश छठ व्रतियों ने कहा कि शांति, सौहार्द और तरक्की के साथ कोरोना संक्रमण दूर भगाने की आराधना की। व्रतियों ने कहा छठीं मैया जरूर उनकी पुकार को सुनेंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने किसी एक जगह इकठ्ठे होकर पर्व नहीं मनाने का निर्देश दे रखा। यद्यपि आस्था के आगे सरकारी निर्देश बेअसर साबित हुआ। अनुमंडल मुख्यालय के दुर्गा स्थान, कॉलेज वायपास नहर घाट, रामबाग घाट, पीडब्लूडी घाट, बड़ाटेनी, मंजौरा, गोपालपुर, ङ्क्षसगारपुर, नवटोल, लक्ष्मीपुर, बीड़ी रणपाल, कुमारपुर, गोरपार, पिपड़ा करौती, मंजौरा, जौतेली, मरली चंदवा, लश्करी आदि लगभग 50 छोटे-बड़े तालाबों में छठ पर्व मनाया गया। अरार नदी घाट पर एसडीआरएफ टीम की तैनाती थी। पर्व को लेकर एसडीएम राजीव रंजन, एसडीपीओ सतीश कुमार गौरव यादव, थानाध्यक्ष शशिभूषण ङ्क्षसह, बीडीओ मुर्सिद, सीओ विजय कुमार राय छठ घाटों का जायजा लेते रहे।

उदयीमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न

उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ का संपन्न हो गया। श्रद्धा के महापर्व छठ के चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह व्रतियों व श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अघ्र्य दिया। 36 घंटे के निराधार व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। बिहारीगंज प्रखंड के विभिन्न घाटों के आलावा घर की छत पर या आसपास गड्ढे में जलकुंड बनाकर लोगों ने भगवान भाष्कर को अघ्र्य प्रदान किया। मुख्यालय स्थित रामबाग पोखर व रेलवे सिग्नल तालाब पर व्रतियों की काफी भीड़ रही। इसके पूर्व शुक्रवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया गया बाजार में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से छठ गीत बजाए गए। घाटों पर युवा व युवतियों में सेल्फी लेने की होड़ देखी जा रही थी। सीओ नागेश कुमार मेहता, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व बीडीओ प्रकाश कुमार सभी घाटों का भ्रमण किया।

प्रसाद ग्रहण कर तोड़ा उपवास

 चार दिनों से चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से पउदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने 36 घण्टे का उपवास, सूर्य की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर तोड़ा। छठ घाटों पर कोरोना के गायड लाइन का भी ख्याल रखा गया। छठ पूजा के दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन व अंचलाधिकारी बच्ची कुमारी अपने दलबल के साथ सभी घाटों का गश्त लगाते नजर आए।

श्रद्धा के साथ छठ पूजा संपन्न

 लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गया। पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। प्रखंड के सभी पंचायतों में लोगों ने काफी उत्साह के साथ छठ पर्व मनाया। सभी छठ घाटों पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा रोशनी, साउंड, बेरिकेङ्क्षटग की व्यवस्था की गई थी। वहीं ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष अरङ्क्षवद कुमार मिश्रा, अरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार ङ्क्षसह, अंचलाधिकारी सुनील कुमार साह सहित उदाकिशुनगंज एसडीओ, डीएसपी ने सभी छठ घाटों का जायजा लिया। प्रखंड क्षेत्र के रेशना, शाहपुर, अरार, ग्वालपाड़ा, सरौनी कला, नौहर, खोखसी, चतरा, टेमाभेला सहित अन्य छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया।

छठ घाट पर रही प्रशासनिक चौकसी

सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा प्रखंड क्षेत्र में सादगी और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया। विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से चौकसी बरती गई। आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में सर्वेश्वर नाथ पोखर, खगडिय़ा बस स्टैंड पोखर, भोला स्थान पोखर खुरहान, घर्म कांटा को पोखर खुरहान, बसनवाड़ा नदी घाट, प्रखंड कार्यालय आलमनगर स्थित पोखर, ललिया घाट, कपसिया घाट, कोदरा घाट, मुरौत घार, सोनामुखी बाजार, खापुर स्थित छठ घाट, रतवारा पुल स्थित छठ घाट पर्यवेक्षीय कर्मी व सहायक कर्मी के साथ-साथ गोताखोरों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में सौ से अधिक जगहों पर छठ घाट बनाकर शुक्रवार की शाम अस्ताचल सूर्य और शनिवार की सुबह उदयगामी सूर्य को छठ व्रतियों ने अघ्र्य अर्पित किया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे प्रखंड क्षेत्र में एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सतीश कुमार, बीडीओ मिनहाज अहमद, सीओ सिन्हा अभय कुमार, एसएचओ उदय कुमार सहित कई अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी लगातार चौकसी बरत रहे थे। अंचलाधिकारी सिन्हा अभय कुमार ने बताया कि प्रखंड के पूरे प्रखंड में छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है।

व्रतियों ने सुख, शांति व समृद्धि की मांगी दुआ

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शनिवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय पर्व छठ पूजा बुधवार नहाय-खाय के बाद गुरूवार को खरना और शुक्रवार को सांध्यकालीन अघ्र्य व शनिवार को उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। प्रखंड प्रमुख चंद्रकला देवी ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रखंड के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भागवान सूर्य की पूजा-अर्चना व लोक आस्था से जुड़े छठ पर्व से हमें साधना, तप, त्याग, सदाचार, मन की पवित्रता, स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। वहीं प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार बिहार ने भी छठ पर्व पर प्रखंड वासियों समेत समस्त राजद परिवार को बधाई देते हुए कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है। इसमें लोग आत्मिक शुद्धि व निर्मल मन से अस्ताचल व उदयीमान भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब घाट गढिय़ा, सुखासन, रौता, यदुआपट्टी, केवटगामा, रानीपटटी,बेलारी, काकड़, इसराईन, परमानन्दपुर आदि गांव में छठ घाटों पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था। इस अवसर राजद अध्यक्ष अरुण कुमार के साथ कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.वेदप्रकाश, आपदा प्रबंधन अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू व प्रखंड प्रमुख चंद्रकला देवी के साथ समाज सेवी ङ्क्षपटू यादव, पूर्व मुखिया अनिता देवी के साथ अधिवक्ता सतेन्द्र कुमार ने इसरायण कला के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर लोगों को बधाई दिया। वरीय उप समाहर्ता बिरजू दास, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ जयप्रकाश राय, सीडीपीओ अहमद रजा खान, बीईओ कुमार गुणानंद ङ्क्षसह, पीओ अभिषेक आनंद, बीसीओ जीवेन्द्र कुमार, बीडब्लूओ ललन कुमार समेत कुमारखंड थाना अध्यक्ष सियावर मंडल श्रीनगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार, भतनी ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार, बेलारी ओपी अध्यक्ष टीएन शर्मा समेत सभी पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लगे रहे।

लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

सूर्य उपासना का महापर्व छठ शनिवार को उदीयमान सूर्य के अघ्र्य के साथ ही संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने पूरी आस्था व निष्ठा के साथ इस महापर्व को मनाया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पोखरों, तालाबों व नहरों के किनारे आस्था के साथ छठ पर्व मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.